BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटेपुरवा में घुसा बाढ़:गांव में दहशत...

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटेपुरवा में घुसा बाढ़:गांव में दहशत का माहौल, लोग मवेशियों के साथ सुरक्षित जगह जा रहे

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कथरा माफी के घाटेपुरवा गांव में राप्ती नदी का पानी घुस गया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे इस गांव में पानी आने से लोगों में डर है। ग्रामीण अपने परिवार और मवेशियों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं। पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को मवेशियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की जानकारी दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रात में नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा, तो पूरा गांव बाढ़ में डूब सकता है। ग्रामीण लगातार नदी के पानी पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी हालात से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें