मल्हीपुर थाना क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मल्हीपुर-भिनगा संपर्क मार्ग से वीरपुर गांव जाने वाली सड़क के किनारे पानी भर गया है। सड़क के ऊपर से भी कई जगह पानी बह रहा है। इससे वीरपुर गांव के ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि अगर नदी का पानी इसी तरह बढ़ता रहा और गांव में पहुंचा, तो परिवार और पशुओं को सुरक्षित जगह ले जाने की समस्या खड़ी हो जाएगी। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लाल बहादुर शास्त्री कृषि इंटर कॉलेज, बीरगंज को बाढ़ राहत और शरण स्थल के रूप में तय किया है। बाढ़ की स्थिति बनने पर ग्रामीणों को यहां सुरक्षित रखने का इंतजाम किया गया है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































