श्रावस्ती में राप्ती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव और लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने संभावित बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार शाम 5 से 6 बजे के बीच डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने इकौना तहसील के अति संवेदनशील नारायणपुर गांव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संभावित बाढ़ की स्थिति और प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। बाढ़ आने पर ग्रामीणों को शरणालयों में पहुंचाने के निर्देश डीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति बनने पर ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित बाढ़ शरणालयों में पहुंचाया जाए। शरणालयों में मेडिकल टीम, एंटी वेनम और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मुनादी के जरिए ग्रामीणों को लगातार सतर्क करने को कहा। 87 हेक्टेयर धान की फसल क्षतिग्रस्त प्रशासन के अनुसार अतिवृष्टि से जिले में अब तक 87 हेक्टेयर धान की फसल, 22 कच्चे मकान, 2 पक्के आवासीय मकान और 11 पशुशेड क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़कों पर गिरे पेड़ों को वन विभाग की टीम हटाने में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल बाढ़ से आबादी प्रभावित नहीं हुई है। बिजली का खंभा गिरने से बुजुर्ग की मौत इकौना क्षेत्र के दमामा गांव में बिजली का खंभा गिरने से 57 वर्षीय दुइजी की मौत हो गई। प्रशासन के मुताबिक इस घटना समेत जिले में अब तक 2 लोगों की जनहानि हुई है। डीएम ने सभी एसडीएम को आपदा में जनहानि होने पर प्रभावित परिवारों को आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण नारायणपुर से लौटने के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था देखी। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय और अलर्ट रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक कॉल और शिकायत को तत्काल दर्ज कर संबंधित विभाग को सूचना देने को कहा। इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना डीएम ने लोगों से आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 1077, 7905573303, 7991990387, 9721939303 और 05250-297302 पर सूचना देने की अपील की।
बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:इकौना के अति संवेदनशील गांव पहुंचे, मेडिकल टीम को एंटी वेनम रखने के निर्देश
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































