BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में सृजन कला महोत्सव आयोजित:कलाकारों का सम्मान प्रतिभा का सम्मान, युवाओं...

महराजगंज में सृजन कला महोत्सव आयोजित:कलाकारों का सम्मान प्रतिभा का सम्मान, युवाओं को बढ़ाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

0
8

महराजगंज में नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरखनाथ प्रांगण में सृजन कला महोत्सव ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत चौक के सभासद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के महाराजगंज जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने पुरस्कृत कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। विशाल पुष्कर ने कहा कि कलाकारों का सम्मान वास्तव में प्रतिभा, संस्कृति और समाज की रचनात्मक शक्ति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कलाकारों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर पंचायत चौकवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बाबा गोरखनाथ से नगरवासियों की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र के कलाकारों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित लोगों ने कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संबंधित खबरें