घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा-परतावल मार्ग पर शनिवार को चलती बाइक में आग लग गई। आग फैलने से पूरी मोटरसाइकिल लपटों में घिर गई। लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग सहम गए। कोई बाइक के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जलती बाइक से रह-रहकर तेज धमाकों जैसी आवाजें आ रही थीं। आग के साथ उठ रहे अंगारे दूर तक बिखर रहे थे। सड़क के दोनों ओर किसानों के खेत थे। कटाई के बाद फसल सुखाने के लिए रखी गई थी। चिंगारियां खेतों तक पहुंचने की आशंका से किसान परेशान थे।
घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और सड़क के दोनों ओर कतार लग गई। सूचना मिलने पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जलती बाइक को तालाब में गिरवाया, जिसके बाद आग बुझ गई। इससे आसपास के खेतों और फसल को आग से बचाने में मदद मिली।
BREAKING
NEWS











