पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवपुर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पानी के गड्ढे में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान रामकिशुन की बेटी सृष्टि के रूप में हुई है।
.
सृष्टि घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान वह नल के पानी के लिए बनाए गए गड्ढे में गिर गई। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे।
काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। वह घर के पास बने पानी के गड्ढे में मिली। परिजन उसे बाहर निकालकर ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा कराकर जरूरी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
BREAKING
NEWS

















