श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर साबिर हुसैन (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मल्हीपुर-तिलकपुर मार्ग पर भनघुसरा मोड़ के पास हुआ।
ग्राम भुड़कुलवा निवासी साबिर बाइक से भिनगा जा रहे थे। मोड़ के पास बाइक पर से उनका नियंत्रण छूट गया और बाइक सड़क पर गिर गई।
राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और साबिर को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, साबिर किसी काम से भिनगा जा रहे थे। उनका कहना है कि मोड़ पर गति अधिक होने से बाइक फिसल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल:मल्हीपुर-तिलकपुर मार्ग पर भनघुसरा मोड़ के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर
बागापार के गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन:श्रद्धालुओं ने रोहिन नदी के चानकी घाट और रामघाट पर दी विदाई
बागापार क्षेत्र के कई गांवों में बुधवार को मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु जुलूस के साथ प्रतिमाएं लेकर रोहिन नदी के चानकी घाट और बागापार के रामघाट पहुंचे। टोला बेलहिया, रामपुर बुजुर्ग, लक्ष्मण थरुआ, उसरहवा नर्सरी और बरईपट्टी गांव में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अगले साल मां लक्ष्मी के फिर आने की कामना की और सुख, समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। यात्रा में युवा और महिलाएं शामिल हुए। घाटों पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। पुलिस टीम लगातार इलाके में गश्त करती रही और घाटों पर सुरक्षा का ध्यान रखा।
बस्ती के एनपुर का युवक लापता:10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से नहीं मिले, तलाश में जुटे परिजन
राहुल राजभर 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से बस्ती स्थित अपने कार्यालय से लापता हैं। वह दिव्यांग विभाग, बस्ती में बाबू के पद पर काम करते हैं।
राहुल का घर ग्राम दौलतपुर, थाना वाल्टरगंज, जिला बस्ती में है। उनके पिता शिवपूजन राजभर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।
परिजन राहुल की तलाश कर रहे हैं। उनके बारे में कोई जानकारी मिलने या उन्हें कहीं देखने पर 9792325324 पर सूचना देने की अपील की गई है।
दिव्यांग की किराने की दुकान में लगी आग:श्रावस्ती में दिव्यांग के सामने रोजी-रोटी का संकट
श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मुर्तिहा भयापुरवा गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लल्लो सिंह के घर में भीषण आग लग गई। बुधवार दोपहर 1:00 बजे पीड़ित ने बताया कि आग की चपेट में आकर फूंस के घर का पूरा सामान और घर में संचालित किराने की छोटी दुकान जलकर राख हो गई। हादसे में करीब 12 हजार रुपये नकद भी जल गए। स्थानीय लोगों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार लल्लो सिंह अविवाहित हैं और एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन यापन करते थे। उन्होंने मेहनत से पैसे जोड़कर घर में ही छोटी किराने की दुकान शुरू की थी, जो उनकी आजीविका का सहारा थी। लेकिन आग ने उनकी वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी को पलभर में राख कर दिया। अब उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला पड़ोसी बीना सिंह के मुताबिक, आग मकान के पूर्वी कोने से लगी थी। आग के चलते घर से बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो गया था। हालांकि, घर के अंदर मौजूद पीड़ित किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस अग्निकांड के बाद दिव्यांग लल्लो सिंह के सामने जीवनयापन की चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि वह दोबारा अपनी दुकान शुरू कर सकें और जीवन की गाड़ी आगे बढ़ा सकें।
महराजगंज में खेत में युवक का शव मिला:सिरसिया मशरकी गांव में हत्या की आशंका, चार टीमें जांच में जुटीं; दो संदिग्ध हिरासत में
महराजगंज के सिरसिया मशरकी गांव में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय विकास का शव खेत में मिला। खेत गांव के कर्बला के पास है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस हत्या की आशंका पर जांच कर रही है।
परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में विवाद हुआ था और इसी वजह से विकास को निशाना बनाया गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। इनमें एसओजी, स्वाट, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस शामिल हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
नौतनवा के क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बस्ती के युवक ने पहले प्रयास में एफएमजीई पास की:कजाकिस्तान से एमबीबीएस के बाद दिल्ली में दो महीने की तैयारी की; परिवार और गांव के लोगों ने दी बधाई
कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे बस्ती के डॉ. शिवांश पाण्डेय ने पहले प्रयास में विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) पास की। उन्होंने दिल्ली में दो महीने तैयारी की थी। डॉ. शिवांश बहादुरपुर ब्लॉक के सेमरा चींगन गांव के निवासी हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय समाजसेवी और शिक्षक हैं। शिवांश की शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय बस्ती में हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के सेंट्रल एकेडमी से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 2021 में उन्होंने कजाकिस्तान की सेमेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और जुलाई 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनकी मां नीलम पाण्डेय गृहिणी हैं और ग्राम पंचायत सेमरा चींगन की प्रधान रह चुकी हैं। पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं और सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहते हैं। शिवांश ने सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका सपना है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य स्पष्ट होने के साथ खुद पर विश्वास जरूरी है। प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिवांश ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, राज्य मंत्री महेश शुक्ल, हर्रैया विधायक अजय सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, भाजपा नेता और अधिवक्ता देवानंद त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे, अमरेश पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी और पवन जायसवाल ने उन्हें बधाई दी। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बेरमाउ गौशाला में विद्युत व्यवस्था न होने के संदर्भ में
्््््््््््््््््््््््् आज बेरमाउ गौशाला में एम एन टी न्यूज़ जौनपुर जिला रिपोर्टर राजेश कुमार तिवारी मौके पर जाकर चेक किया वहां विद्युत व्यवस्था की व्यवस्था न होने के कारण जानवरों को पानी के लिए बड़ी समस्या है जिसके लिए सुजानगंज ब्लाक के वीडियो विद्युत विभाग के के को बार-बार कहने पर कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही आज काम से कम 5 साल से यह चल रहा है अब हो जाएगा तब हो जाएगा लेकिन कार्य कुछ नहीं हो रहा है वहां विद्युत के न होने के कारण जल की व्यवस्था पशुओं की हवा की व्यवस्था किसी प्रकार की नहीं है कुछ और वहां के प्रबंधक गौतम जी किसी तरह जनरेटर के द्वारा या बगल में सोलर पंप लगा हुआ है उसके द्वारा जानवरों को पानी पिलाने की व्यवस्था करते हैं और वहां मौजूद अंकित तिवारी एवं संतोष मिश्रा एवं गौतम जी से हमारी मुलाकात और बात हुई जो वीडियो में सन लिप्त है और उसको देख सकते हैं कि किस अंग से वाहन व्यवस्था ह।।।।।।।,।।।।।।।।
। एम एन टी न्यूज़ जिला जौनपुर ब्यूरो राजेश कुमार तिवारी
श्रावस्ती में टेंपो से 20 हजार की अवैध शराब बरामद:96 केन बीयर और 48 शीशी व्हिस्की के साथ युवक गिरफ्तार, पैसे और मोबाइल भी मिला
श्रावस्ती में सिरसिया पुलिस ने बुधवार को टेंपो से शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 96 केन बीयर और 48 शीशी व्हिस्की बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास टेंपो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेंपो से किंगफिशर बीयर की चार पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 24 केन थीं और हर केन 500 एमएल की थी। इसके अलावा मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की की एक पेटी से 180 एमएल की 48 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी की तलाशी में 400 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। भचकाही गांव का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श कुमार पुत्र सीताराम निवासी भचकाही, थाना सिरसिया, जिला श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शराब और टेंपो को कब्जे में ले लिया है। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 दर्ज किया है। मामला आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सिसवा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:सीएचसी के पास बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सिसवा नगरपालिका के गांधी नगर वार्ड स्थित अस्पताल रोड पर बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को झकझोर दिया। सिसवा सीएचसी के नजदीक बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नगरपालिका के सबया उत्तर टोला निवासी सागर (19), प्रदीप (20) और हिमांशु (17) एक ही बाइक पर सवार होकर सिसवा कस्बे की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक जैसे ही सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंची, तभी सामने से जा रही एक पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हिमांशु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सागर और प्रदीप गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सिसवा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हिमांशु पुत्र सुरेंद्र मूल रूप से कुशीनगर जनपद के ग्रामसभा सेखुईं का निवासी था। वह सागर का मौसेरा भाई था और दीपावली की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। दो भाइयों और एक बहन में हिमांशु सबसे बड़ा था। छुट्टियों में रिश्तेदारों के साथ बिताए जा रहे खुशनुमा पलों का इस हादसे के साथ अचानक अंत हो गया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Gonda Teacher Murder Case | Sudha Yadav Laxmi Yadav School Fight Video
बस्ती में प्राइमरी स्कूल की टीचर सुधा यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप कांग्रेस की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव पर है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी।
.
हत्या से एक साल पहले लक्ष्मी यादव गोंडा के नवाबगंज के प्राइमरी स्कूल पर पहुंची थी। वहां सुधा यादव और लक्ष्मी के बीच जमकर मारपीट हुई थी। झगड़े का वीडियो बुधवार को सामने आया है।
दो तस्वीरें देखिए…
सुधा बाल खींचकर लक्ष्मी को जमीन पर बैठा देती है। इस दौरान सुधा के पति सुधा शंकर यादव लक्ष्मी का हाथ पकड़े रहते हैं।

सुधा बाल खींचकर लक्ष्मी के सिर पर खींचकर डंडा मारती है।
स्कूल में सुधा और लक्ष्मी की मारपीट हुई थी
25 सितंबर 2025 को को लक्ष्मी अपने साथी दीनानाथ के साथ नवाबगंज के हरिवंशपुर के कंपोजिट विद्यालय पहुंची। सुधा से मारपीट करने लगी और स्कूल का रजिस्टर फाड़ दिया था। फिर जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद सुधा और उसके पति सुधा शंकर ने लक्ष्मी को पकड़ लिया था। सुधा और उसके पति ने बाल खींचकर लक्ष्मी को डंडे से पीटा था।
इस मामले में सुधा यादव ने नवाबगंज थाने में लक्ष्मी यादव और उसके साथी दीनानाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 26 सितंबर 2025 से मामले की जांच शुरू कर दी थी।

तस्वीर एक साल पहले की है, जब लक्ष्मी यादव को बस्ती में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
लक्ष्मी ने भी दर्ज कराई थी शिकायत
मुकदमा दर्ज होने के बाद 28 सितंबर 2025 को लक्ष्मी यादव ने भी नवाबगंज थाने में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने सुधा यादव और उनके पति सुधा शंकर पर आरोप लगाया था कि वह कोल्हमपुर मंदिर में दर्शन करने गई थीं। वहां से लौटते समय रास्ते में स्कूल के पास उन्हें पकड़कर उनके साथ डंडे से मारपीट की और बाल खींचे।
लक्ष्मी ने आरोप लगाया था कि सुधा यादव ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। इस मामले में उन्होंने बस्ती की सीजेएम कोर्ट में वाद भी दायर किया था। कोर्ट ने बीएसए गोंडा से रिकॉर्ड तलब किया था। लक्ष्मी का आरोप था कि इसी मामले को लेकर उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस बोली- सुधा का बयान दर्ज हो चुका था
नवाबगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुराने मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। टीचर सुधा यादव का बयान दर्ज हो चुका है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षिका की हत्या की जानकारी उन्हें भी मिली है। इस संबंध में बस्ती पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
गोंडा के बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को स्कूल में घुसकर लक्ष्मी यादव ने शिक्षिका सुधा यादव के साथ मारपीट की थी। इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। दोनों के बीच आपसी विवाद भी चल रहा था।
उन्होंने कहा कि बस्ती में शिक्षिका की हत्या की सूचना मिली है। यह बेहद दुखद है। पूरा बेसिक शिक्षा विभाग पीड़ित परिवार के साथ है। विभाग ने बस्ती पुलिस से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सुधा के पति सुधाशंकर यादव ने बताया कि लक्ष्मी हम लोगों से पुरानी दुश्मनी रखती थी।
अब पूरा मामला पढ़िए…
सुधा यादव (52) गोंडा के नवाबगंज में एक सरकारी विद्यालय में टीचर थीं। उनके पति सुधा शंकर यादव (45) भी यहीं एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाते हैं।
महिला टीचर सुधा यादव के 4 बच्चे हैं। बड़ी बेटी अंशिका (30) की शादी हो चुकी है। इसके बाद बेटा अखिलेश (24) हैं, जो फैजाबाद की साकेत यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रहा है। दो छोटी बेटियां अनुपम (20) और प्रिया (12) हैं।
बेटे अखिलेश ने बताया- 3 साल पहले लक्ष्मी ने मेरी मां की शिकायत की थी कि वह फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी कर रही है।
इसको लेकर लक्ष्मी कोर्ट भी गई थी। फिर हाईकोर्ट में भी शिकायत की थी। लेकिन सभी जगह से केस खारिज हो गया था। इसके बाद से ही वह मां और हमारे परिवार से दुश्मनी रखती थी।
अखिलेश ने बताया- हम लोग अयोध्या रहते हैं। दिवाली में गांव आए थे। घर पर घास-फूस हो गई थी। पापा गेट के पास सफाई कर रहे थे। मम्मी भी वहीं कुर्सी पर बैठी थीं।
लक्ष्मी स्कूटी से उधर से आई। उसने गाली देते हुए कहा कि आज खून की नदियां बहा दूंगी। इसके बाद वह अपने घर से आलोक यादव, प्रेमचंद यादव समेत 10-12 लोग को बुलाकर ले आई। सभी लाठी-डंडा, चाकू लेकर आए और हम लोगों पर हमला कर दिया।
कलवारी सीओ बृजेश सिंह ने बताया- लक्ष्मी मायके बैजलपुर से अपने ससुराल ताहिरपुर आ रही थी। उसके यहां लक्ष्मीजी की प्रतिमा की स्थापना थी। जैसे ही वह सुधा के घर के पास पहुंची, दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
लक्ष्मी ने फोन करके अपने घरवालों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान सुधा, उसके पति और बेटा-बेटी घायल हो गए। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
—————-
ये खबर भी पढ़ें…
रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषी की हत्या, थाने से निकलते ही कनपटी पर गोली मारी, एक साल पहले आज के ही दिन जेल से छूटा था

यूपी के रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर खजुरिया थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई। पढ़ें पूरी खबर…














