Home Blog Page 145

US मिडटर्म चुनाव से पन्नू और शेख हसीना के पासपोर्ट तक: विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया।

इसमें अमेरिकी अदालत के समन, USCIRF की टिप्पणियों, चीन द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार, रणनीतिक साझेदारियों और विभिन्न वैश्विक घटनाक्रमों पर भारत की विस्तृत प्रतिक्रिया शामिल है।

पन्नू के खिलाफ भारत का सख्त रुख

विदेश मंत्रालय ने न्यू यॉर्क में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की याचिका पर अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा भारत सरकार को सिविल केस के समन सौंपे जाने की खबरों पर सख्त रुख अपनाया।

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल सहित शीर्ष भारतीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण करार दिया।

जायसवाल ने इस मुकदमे को तुच्छ और बेबुनियाद बताते हुए स्पष्ट किया कि भारत में किसी भी न्यायिक दस्तावेज की तामील केवल भारत के नामित केंद्रीय प्राधिकरण यानी कानून और न्याय मंत्रालय के माध्यम से ही की जा सकती है।

बता दें कि यह मामला 2023 में पन्नू की हत्या की साजिश के कथित आरोपों और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा आरोपी निखिल गुप्ता और विकास यादव के खिलाफ की जा रही जांच से जुड़ा है। भारत ने पहले ही इन चिंताओं की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है और इस दीवानी मुकदमे को पूरी तरह से अनुचित और असत्य बताकर खारिज कर दिया है।

USCIRF को करारा जवाब

भारत में गुरुद्वारों, चर्चों और मस्जिदों सहित धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने के USCIRF के दावों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विदेश मंत्रालय ने इस संगठन की साख पर सवाल उठाए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि USCIRF एक पक्षपाती, अल्पज्ञानी और स्पष्ट राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित संगठन है।

रणधीर जायसवाल ने कहा, यह बेहद ध्यान देने योग्य बात है कि USCIRF और उसके आयुक्तों ने अमेरिका में धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों और वहां भारतीय समुदाय को निशाना बनाकर किए जाने वाले हेट क्राइम व नस्लीय हमलों पर लगातार चुप्पी साध रखी है। ऐसे पूर्वाग्रह से ग्रस्त संगठनों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता।

चीनी नागरिकों द्वारा दुष्प्रचार का पर्दाफाश

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में चीनी नागरिकों द्वारा वीडियो शूट कर उन्हें सोशल मीडिया पर नई दिल्ली का बताकर प्रसारित करने के मामले पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई।

जायसवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि किसी देश की ऐसी विकृत तस्वीर पेश करने से केवल दुष्प्रचार करने वालों और उनके पीछे मौजूद ताकतों की अपनी विश्वसनीयता खत्म होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

रिपोर्टों के अनुसार, चीनी व्लॉगर्स ढाका की झुग्गियों को दिल्ली का बताकर भारत के रहन-सहन, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था पर अनधिकृत रूप से अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक पहल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का स्पष्ट मानना है कि शांति केवल कूटनीति और संवाद के जरिए ही स्थापित हो सकती है।

प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों के सामने कुछ व्यावहारिक सुझाव रखे हैं, जिनमें काला सागर में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, दोनों देशों की ऊर्जा निर्यात और खाद्य आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं का समाधान और परस्पर गैर-आक्रमण की संभावनाओं की तलाश करना शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से वार्ता के दौरान मानवीय पहलुओं पर जोर दिया, जिसके तुरंत बाद भारतीय विदेश मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से बात कर जारी कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा की।

इजरायल के साथ द्विपक्षीय संबंध

इजरायल में हुए चुनावों और वहां बनने वाली नई सरकार के संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच बहुआयामी और रणनीतिक संबंध बेहद मजबूत हैं। नई सरकार का गठन होने पर भारत उनके साथ वार्ता जारी रखेगा और इन संबंधों को और अधिक ऊंचाई पर ले जाएगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत वहां सुरक्षित, स्वतंत्र और अबाध नौवहन की वकालत करता है। नागरिक जहाजों और भारतीय ध्वज वाले पोतों के साथ-साथ भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है।

मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत का मामला

ब्रिटेन में गिरफ्तार भारतीय मर्चेंट नेवी के मास्टर कैप्टन अजय पंत के मामले में प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय उच्चायोग कैप्टन के वकीलों और परिजनों के लगातार संपर्क में है। उच्चायोग ने उनका हालचाल लेने के लिए कई बार मुलाकात की है और हाल ही में 9 नवंबर को उनकी पत्नी की मुलाकात भी सुगम कराई है।

भारत सरकार उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास कर रही है।

नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर कहा कि, नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भेजा जा चुका है और दोनों पक्षों के बीच यात्रा की तारीखों व तैयारियों पर चर्चा जारी है। इस दौरे के दौरान भारत-नेपाल के व्यापक और विशेष द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री का प्रत्यर्पण

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह एक कानूनी प्रक्रिया और मामला है, जिससे नियमानुसार कानूनी तौर पर ही निपटा जाएगा।

क्वाड सम्मेलन को लेकर साफ किया रुख

हाल ही में क्वाड शिखर सम्मेलन के उच्चस्तरीय कार्यक्रमों और अटलांटा में G20 की बैठकों से इतर हुई विदेश मंत्रियों की बैठकों का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि आने वाले समय में क्वाड के शिखर स्तर और अन्य उच्चस्तरीय सम्मेलनों की जानकारी साझा की जाएगी।

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों को बताया आंतरिक मामला

अमेरिकी मध्यअवधि चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर जायसवाल ने इसे अमेरिका का आंतरिक मामला बताया। हालांकि, उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और अमेरिका के संबंधों को वहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्विपक्षीय समर्थन का समर्थन प्राप्त है, और भारत अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखेगा।

श्रावस्ती में गोला दागते समय बालक घायल:इकौना के मोहल्ला चौक में हुआ हादसा, सीएचसी में भर्ती कर इलाज शुरू

गोला दागते समय चपेट में आया 10 वर्षीय बालक, गंभीर रूप से घायल श्रावस्ती। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही भारी पड़ रही है। इकौना थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौक में गोला दागते समय एक 10 वर्षीय बालक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला चौक निवासी राजू गुप्ता का 10 वर्षीय बालक दीपावली पर गोला दाग रहा था। इसी दौरान अचानक गोले की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से मंगवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।

तत्काल टिकट नहीं मिलती? इन खास टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म सीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्यौहारों का मौसम आते ही लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। दीवाली की रौनक अभी पूरी तरह थमी भी नहीं कि छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं।

इस दौरान घर जाने के लिए ट्रेन सबसे सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प माना जा रहा है। लेकिन भारी भीड़ के चलते लगभग सभी ट्रेनों में पहले से ही रिजर्वेशन फुल हो चुका है।

ऐसे में ज्यादातर यात्री अब तत्काल टिकट के भरोसे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) पर तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि आपका नंबर आने से पहले ही सारी सीटें खत्म हो जाती हैं। कई बार इंतजार के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता।

यही कारण है कि लोग परेशान हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सात खास टिप्स बताएंगे, जिनसे आपके तत्काल टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

बुकिंग का समय क्या है?

तत्काल टिकट खिड़की यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले ट्रेन के मूल प्रस्थान स्टेशन से खुलती है।

  • AC क्लास: सुबह 10:00 बजे
  • स्लीपर/ नॉन-AC क्लास: सुबह 11:00 बजे

बुकिंग से पहले करें ये तैयारियां

बुकिंग शुरू होने से पहले की गई तैयारी आपका कीमती समय बचा सकती है।

  • IRCTC अकाउंट: बुकिंग समय से कुछ मिनट पहले अपना आईआरसीटीसी अकाउंट लॉग इन रखें।
  • आधार Authentication: अपने IRCTC प्रोफाइल पर आधार प्रमाणीकरण पूरा करके रखें।
  • मोबाइल नंबर: आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू रखें ताकि ओटीपी तुरंत प्राप्त हो सके।
  • यात्री विवरण: यात्रियों के नाम, उम्र और अन्य विवरण पहले से मास्टर लिस्ट में तैयार रखें।
  • ट्रेन का चयन: अपनी ट्रेन संख्या, यात्रा की तारीख और क्लास पहले से तय करके रखें।
  • पेमेंट ऑप्शन: पेमेंट के लिए UPI या नेट बैंकिंग का विकल्प पहले से तैयार रखें।

बुकिंग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • तत्काल कोटा: सर्च करते समय कोटा विकल्प में ‘Tatkal’ ही चुनें।
  • सटीक जानकारी: यात्रियों और यात्रा से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • OTP सत्यापन: आने वाले OTP को तुरंत दर्ज कर सत्यापन पूरा करें।
  • तुरंत पेमेंट: बिना देरी किए पेमेंट प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें।

जरूरी सावधानियां

  • किसी भी अनजान एजेंट या फर्जी थर्ड-पार्टी ऐप्स के झांसे में आने से बचें।
  • टिकट बुकिंग के लिए किसी बॉट (Bot) या ऑटो-क्लिक टूल का इस्तेमाल न करें, ऐसा करने पर आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, आज रात चंडीगढ़ से रवानगी; 12 को बरौनी से वापसी करेगी

निचलौल के खेत में युवक का शव मिला:मौत की वजह जानने के लिए ASP ने जांच की

महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में खेत में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर लोग जमा हो गए। मृतक की पहचान सिरसिया के मशरकी टोला पीपरवास निवासी शिवनंदन गुप्ता (18-19) के रूप में हुई है। वह रामाचल गुप्ता के पुत्र थे। शव गांव के पीपरवास टोले के खेत में मिला। सूचना मिलने पर परसामलिक पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। टीम ने आसपास के खेतों और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों के मुताबिक, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

सिटकहा पाण्डेय में रामताल मेले में कबड्डी प्रतियोगिता:महेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से मिलकर प्रतियोगिता शुरू कराई, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए

विक्रमजोत क्षेत्र के रामताल मेला सिटकहा पाण्डेय में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि महेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से मिलकर प्रतियोगिता शुरू कराई। आसपास के गांवों की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। महेन्द्र प्रताप सिंह के मंच पर पहुंचने पर आयोजक समिति और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय लिया और हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी के दांव-पेंच दिखाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर टीमों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान के चारों ओर दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर महेन्द्र प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति, खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। कबड्डी युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाती है। महेन्द्र प्रताप सिंह ने आयोजक समिति को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजक समिति के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। देर शाम तक मेले में लोगों की भीड़ रही।

सुबह दिल्ली में नाश्ता, शाम को पटना में छठ की तैयारी… कल से पटरी पर दौड़ेगी स्पेशल ‘वंदे भारत’; चेक करें शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपको पटना जाने के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने त्योहार की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच विशेष वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सुबह दिल्ली से चलेगी और उसी दिन शाम तक आपको पटना पहुंचा देगी। यानी आप दिन का सफर करके आराम से अपने घर पहुंच सकते हैं।

बिना परेशानी पहुंचेगे घर

वंदे भारत देश की एक हाईटेक और बेहद आरामदायक ट्रेन है। इन स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों का सफर आसान होगा और वे बिना किसी परेशानी के कम समय में अपने घर पहुंच सकेंगे। रेलवे ने इस त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी यानी कुल चार स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने की रूपरेखा तैयार की है।

ट्रेनों का टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों के समय को बहुत ही बेहतरीन ढंग से सेट किया गया है ताकि सफर दिन के समय ही पूरा हो जाए।

ट्रेन संख्या 02258 / 02257 (नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली)

जाने के दौरान (गाड़ी संख्या 02258): यह ट्रेन 11 नवंबर 2026 को सुबह ठीक 05:00 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और उसी दिन शाम को 06:30 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

वापसी के दौरान (गाड़ी संख्या 02257): यह ट्रेन 12 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे पटना जंक्शन से चलकर उसी दिन रात 09:30 बजे वापस नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02436 / 02435 (नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली)

जाने के दौरान (गाड़ी संख्या 02436): यह ट्रेन 13 नवंबर 2026 को सुबह 08:35 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और रात 09:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी के दौरान (गाड़ी संख्या 02435): यह ट्रेन 14 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे पटना से चलकर रात 09:30 बजे नई दिल्ली वापस आ जाएगी।

vande bharat train news

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन और क्या है खासियत?

त्योहारी सीजन की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन दोनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में 16-कार वाले बड़े वंदे भारत कोच लगाए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके।

सफर के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन दोनों जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज दोनों दिशाओं में प्रमुख स्टेशनों पर रखा गया है। यह ट्रेनें रास्ते में अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेंगी।

अगर आप भी इस छठ अपने परिवार के साथ शामिल होना चाहते हैं, तो इन स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम और आरामदायक बना सकते हैं। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप की मदद ले सकते हैं।

श्रावस्ती के दो खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन:किशन लाल हरियाणा और हर्षित राणा ओडिशा में दिखाएंगे दम

श्रावस्ती के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। किशन लाल हरियाणा में 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे, जबकि हर्षित राणा ओडिशा में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में दौड़ेंगे। दोनों खिलाड़ी श्रावस्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार शाम चार बजे कोच विवेक कुमार ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थीं। इसमें पहले जनपद और फिर मंडल स्तर पर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्रावस्ती से छह खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें किशन लाल ने 800 मीटर दौड़ में प्लेस होल्डर रहते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। हाफ मैराथन में हर्षित ने हासिल किया चयन जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रैवल गेम्स प्रतियोगिता में श्रावस्ती से पांच खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें हर्षित राणा ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन और तीन किलोमीटर दौड़ में प्लेस होल्डर बनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया। उनकी प्रतियोगिता ओडिशा में आयोजित होगी। कोच के निर्देशन में कर रहे नियमित अभ्यास बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कोच विवेक कुमार के निर्देशन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। सर्दियों में सुबह छह से नौ बजे और शाम तीन से छह बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, गर्मियों में सुबह 5:30 से 7:30 बजे और शाम 4:30 से 7:30 बजे तक अभ्यास कराया जाता है। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से अतिरिक्त समय देकर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं।

गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोनिया गांधी की बहु प्रशिक्षित किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार 10 नवंबर को रिलीज हो गई। अपनी इस किताब में सोनिया ने अपने और गांधी परिवार से जुड़ी कई यादों को सामने रखा है।

इसी में से एक किस्सा छोटी बहुरानी मेनका का है। आइए आपको बताते हैं सोनिया और मेनका की मुलाकात और कैसे रिश्तों में आई खटास?

मेनका आनंद 18 साल की थीं, जब वह ‘छोटी बहू’ बनकर गांधी परिवार में आईं। ‘बहुरानी’ सोनिया गांधी के लिए घर में एक छोटी देवरानी का होना काफी अच्छा अनुभव था, लेकिन बाद में उनके रिश्ते खराब हो गए और संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी घर छोड़कर चली गईं।

सोनिया गांधी ने मेनका के गांधी परिवार में आने और फिर धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां बढ़ने की कहानी विस्तार से बताई है।

18 की उम्र में छोटी बहुरानी बनकर आईं मेनका 

1973 के आखिर में, संजय गांधी की मुलाकात मेनका से हुई जो एक बहुत ही सुंदर और चुलबुली लड़की थीं, जो संजय से 10 साल छोटी थीं और उस समय नाबालिग थीं।

सोनिया गांधी अपनी किताब में लिखती हैं कि एक साल के भीतर ही उनकी शादी हो गई और 18 साल की मेनका गांधी परिवार का हिस्सा बन गईं।

सोनिया लिखती हैं, ‘मेनका बहुत ही जिंदादिल और बातूनी लड़की थीं, जो हमेशा जोश से भरी रहती थीं। शुरुआत में घर में एक छोटी देवरानी का होना बहुत अच्छा लगता था। कभी-कभी मुझे एमी आंटी के कमरे से उनकी हंसी सुनाई देती थी।

मैं वहां जाकर पूछती थी कि किस बात पर इतनी हंसी-मजाक हो रहा है और फिर वहीं बैठकर उनकी बातें सुनती थी। चाहे वह उनके दोस्तों के बारे में हों या किसी किताब के बारे में जिसे वह पढ़ रही होती थीं।’

वह आगे बताती हैं कि उनकी बेटी प्रियंका अक्सर अपनी चाची मेनका के कमरे में बैठी रहती थीं और उनकी सुनाई कहानियों में पूरी तरह खो जाती थीं।

रिश्तों में कैसे आई कडवाहट?

गांधी लिखती हैं, ‘लेकिन धीरे-धीरे घर का माहौल बदलने लगा और लोगों के बीच चिड़चिड़ाहट पैदा होने लगी।’ इसकी शुरुआत इस बात से हुई कि घर की दोनों बहुओं को किस नाम से बुलाया जाता था।

घर का स्टाफ बड़ी बहू सोनिया को ‘बहुरानी’ कहकर बुलाता था, जबकि छोटे बेटे की पत्नी होने के नाते मेनका को ‘छोटी बहू’ कहा जाता था।

गांधी इन दोनों को ‘घर की बराबर की बेटियां’ मानती थीं, लेकिन उनका कहना है कि मेनका ने शायद इसे खुद को नीचा दिखाने के तौर पर देखा।

गांधी अपनी किताब में याद करते हुए लिखती हैं, ‘जब वह बदतमीजी से बात करती थीं, तो शांति बनाए रखने के लिए मैं अक्सर चुप रहती थी। लेकिन जब मुझे लगता था कि बात हद से आगे बढ़ गई है, तो मैं भी पीछे नहीं हटती थी और कड़े शब्दों में जवाब देती थी।’

संजय और मेनका के बीच के मतभेद अब उनके बेडरूम की चार दीवारों से बाहर आने लगे थे, क्योंकि उनके बीच होने वाली बहसें अब और तेज और तीखी होती जा रही थीं।

संजय-राजीव के रिश्तों में कैसे काई दरार?

सोनिया बताती हैं कि नाराज होने पर मेनका गाली-गलौज तक पर उतर आती थीं – यहां तक कि मेरी सास के सामने भी, जबकि घर में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कोई नहीं करता था। इससे उन्हें शर्मिंदगी होती थी और हम सब हैरान रह जाते थे।

एक मिलनसार और लोगों के बीच घुल-मिलकर रहने वाली युवा लड़की के लिए, हमारे संयुक्त परिवार में रहना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा होगा।’

गांधी परिवार का घर मेनका को नीरस और बहुत अनुशासित लगा होगा, क्योंकि वहां हर कोई किसी न किसी काम में लगा रहता था। ऐसा लगता है कि वह तब जाकर वहां पूरी तरह ढल पाईं, जब उन्होंने संजय गांधी के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों और आयोजनों में जाना शुरू किया।

हालांकि, संजय पर मेनका का प्रभाव उनके और उनके भाई राजीव के रिश्तों के बीच रुकावट बनने लगा। गांधी के अनुसार, जो भाई कभी एक-दूसरे से अलग नहीं होते थे उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई।

जब कांग्रेस चुनाव हार गई

मार्च 1977 में इमरजेंसी खत्म होने के तुरंत बाद, कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंदिरा गांधी और संजय, दोनों ही अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी से हार गए।

चूंकि इमरजेंसी के लिए संजय का नाम मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जाने लगा था, इसलिए उन्होंने उन दिनों दी गये इंटरव्यू में नौकरशाही के सुस्त कामकाज पर अपनी राय देनी शुरू कर दी। उन्होंने ऐसी बातें कहीं जिन्हें ‘प्रधानमंत्री की आलोचना’ के रूप में देखा जा सकता था।

पार्टी के कुछ गुटों में संजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को समर्थन मिलने लगा, जो इंदिरा गांधी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। गांधी लिखतीं हैं कि उनकी मां को लगा कि मेनका, संजय को उनकी गतिविधियों को और बढ़ावा दे रही थीं।’ ‘उन्होंने कैबिनेट सचिव पीएन धर से अपनी युवा बहू के बारे में कहा था: ‘उसके अभी से पर निकलने लगे हैं।’

परिवार के प्रति मेनका की दुश्मनी तब और बढ़ गई, जब राजीव को लगा कि 1978 के चुनावों के विनाशकारी नतीजों के लिए संजय जिम्मेदार थे।

संजय के फैसलों पर उठे सवाल 

किताब में लिखा है, ‘उन्हें लगा कि इन विनाशकारी नतीजों में संजय का बड़ा हाथ था: उनकी जिद, जल्दबाजी, बिना सोचे-समझे कार्यक्रमों को लागू करने की हड़बड़ी, भलाई के लिए दी गई सलाह को न सुनना, और कई बार अपनी मां की जानकारी के बिना ही फैसले लेना।’

गांधी बताती हैं कि परिवार की एक बातचीत के दौरान, राजीव ने गुस्से में कहा, ‘संजय, मैं तुम्हें माफ नहीं कर सकता। तुमने मां को इस हालत में पहुंचा दिया है।’

‘मेरी सास, जो काफी परेशान और गुस्से में थीं, उन्होंने राजीव की बात का समर्थन किया: ‘संजय, राजीव जो कह रहा है वह सच है! तुमने कितनी बार मेरी जानकारी के बिना ही आदेश दे दिए!’

‘मेनका ने बीच में कुछ कहना चाहा, तो मेरी सास ने अपनी आवाज ऊंची करते हुए उसे चुनौती दी कि वह इसे गलत साबित करके दिखाए। मेनका तुरंत पीछे हट गईं, लेकिन हमारे प्रति उनकी दुश्मनी और बढ़ गई।’ सोनिया के अनुसार, मेनका की तंज भरी बातें लगातार परेशानी का कारण बन गई थीं।

गांधी लिखती हैं, ‘उनकी नजर में हम दुश्मन थे। उन्होंने उन पत्रकारों के जरिए हमारे बारे में तरह-तरह की बातें फैलाईं, जिनसे उनका संपर्क था। सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाली बात यह झूठ था कि चुनाव हारने के बाद राजीव और मैं देश छोड़कर भागने की योजना बना रहे थे।’

संजय गांधी की मौत के बाद टूटा परिवार

23 जून 1980 को एक विमान हादसे में संजय गांधी की मौत के बाद हालात और गंभीर हो गए। गांधी के अनुसार, माना जाता था कि मेनका की मां पार्टी में संजय के वफादारों को उकसा रही थीं कि वे मेनका के लिए किसी राजनीतिक पद की मांग करें।

लेकिन श्रीमती गांधी को लगा कि 23 साल की उम्र में मेनका अभी बहुत छोटी और अपरिपक्व हैं, जिन्हें कोई नेतृत्वकारी भूमिका नहीं दी जा सकती। इसके अलावा, उनका तीन महीने का बच्चा था, जिसके साथ उनका रहना जरूरी था।

उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था; अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके पास आगे काफी समय था।’ लेकिन यह साफ हो गया था कि उनकी नजरें कहीं और थीं।’

वसुंधरा राजे से मुलाकात

मार्च 1981 में हालात और भी खराब हो गए, जब मेनका ने अपने बेटे फिरोज वरुण गांधी का पहला जन्मदिन वसुंधरा राजे के घर पर मनाया। वसुंधरा राजे, RSS की कट्टर समर्थक थीं और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं।

बाद में, जब उनकी सास लंदन में थीं, तब मेनका ने अपना सामान घर से बाहर निकालना शुरू कर दिया। वापस लौटने पर, इंदिरा गांधी ने अपनी नाराजगी जताई और मेनका के सामने एक विकल्प रखा: ‘या तो वह रुक जाएं, या फिर कहीं और जाकर रहें।’

‘मेनका ने आरोपों से भरा एक पत्र वापस भेजा, जिसका मकसद साफ तौर पर अपनी सास को नुकसान पहुंचाना था। यह स्पष्ट हो गया था कि वह एक बड़ा हंगामा खड़ा करना चाहती थीं, ताकि घर छोड़ते समय इसका दोष सार्वजनिक रूप से सोनिया गांधी पर मढ़ा जा सके। उन्होंने हफ्तों पहले ही अपने एक पत्रकार दोस्त को अपनी इस योजना के बारे में बता दिया था।’

जब मेनका के घर से जाने के दौरान यह विवाद हुआ, तब राजीव और सोनिया गांधी घर पर नहीं थे। फिर भी, इसका दोष उन दोनों पर ही मढ़ा गया।

जिस तरह से इस पूरी घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उसके बाद जो प्रचार का तमाशा खड़ा हुआ, उसने इस भद्दे वाकये को कुछ ऐसा बना दिया जिसे आज के समय में एक ‘रियलिटी शो’ कहा जा सकता है।

इसके बाद के सालों में, गांधी परिवार ने फिरोज वरुण से मिलने के अधिकार (विजिटिंग राइट्स) के लिए मेनका के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उनकी मां ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- ‘राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां’; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

यह भी पढ़ें- राजीव से सियासत से दूर रहने की लगाई थी गुहार, पर राहुल को नहीं रोका; सोनिया गांधी के इस फैसले के पीछे क्या थी वजह?

सोशल मीडिया पर प्रधान और सचिव पर अभद्र टिप्पणी:बागापार में VDO की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया

सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया
ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस, सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग का मामला
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने संबंधित आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
मामले को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Census 2027 Basti: Online Self-Enumeration Starts November 16

जनगणना 2027 के तहत बस्ती में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान चलेगा। नागरिक इस दौरान परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

.

इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिला जनगणना अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पोर्टल पर लॉगिन के बाद मोबाइल पर मिले ओटीपी से सत्यापन करना होगा। फिर प्रश्नावली में परिवार की जानकारी भरनी होगी।

स्व-गणना पूरी होने पर 11 अंकों की SE आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और घर पर जानकारी की जांच के लिए आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा।

ज्ञानचंद गुप्ता ने बस्ती के नागरिकों से तय समय में स्व-गणना करने और परिवार की सही व पूरी जानकारी दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े नीतियों और योजनाओं के निर्माण में मदद करेंगे।

उन्होंने ‘हर परिवार गिनती में, हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में’ के संकल्प के साथ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।