Home Blog Page 260

‘पहले सिर्फ नारे लगते थे लेकिन हमने तेजी से कम की गरीबी’, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर बोले पीएम मोदी

राज्य ब्यूरो, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया है। पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई केवल “नारों” तक ही सीमित थी लेकिन हमने इस घटाने का काम किया।

उन्होंने विकास के एजेंडे पर जोर दिया। इसके साथ ही विगत वर्षों में शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे में आए “बदलाव” को रेखांकित किया।

कहा कि गरीबों को सशक्त बनाना और सुशासन देना उनकी सरकार की मुख्य पहचान रही है।

शहरी परिवहन और बुनियादी ढांचे का विस्तार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा, “जब देश ने 2014 में एनडीए को सेवा करने का मौका दिया तो हमने शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने और परिवहन को सुगम बनाने के संकल्प के साथ काम शुरू किया।

महाराष्ट्र में सूखे के बीच किसानों तक पहुंचते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। देशभर के लोगों से अपील की कि वे इस त्योहारी मौसम में किसानों को याद रखें और यह सुनिश्चित करें कि सूखे से प्रभावित परिवारों को भी दिवाली की खुशियां मिलें।

उन्होंने पीएम-किसान योजना के तहत दी जा रही मदद का जिक्र किया और किसानों का समर्थन करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिवाली की खुशियां उनके घरों तक भी पहुंचें।

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोगों ने अत्यधिक गरीबी को पीछे छोड़ दिया है। पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई केवल नारों तक सीमित थी। आज भारत जमीनी स्तर पर गरीबी को हरा रहा है। देश की आर्थिक वृद्धि और गरीबी में कमी आपस में जुड़ी हुई हैं।

बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ता निवेश लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है। रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है। भारत अब सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

भारत उन देशों में शामिल है, जहां गरीबी सबसे तेजी से कम हो रही है। गरीब परिवारों को घर, शौचालय, नल से पानी और एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश का परिचालन मेट्रो नेटवर्क महज 248 किलोमीटर था, जो अब बढ़कर करीब 1200 किलोमीटर हो गया है। पहले देश के केवल पांच शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध थी, जबकि आज 26 शहरों में मेट्रो दौड़ रही है।

प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं। भारत अब दुनिया के तीन सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क वाले देशों में शामिल हो गया है। पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन 8300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार हुई है।

यह कॉरिडोर हिंजेवाड़ी के आइटी हब को जिला न्यायालय मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा। पिंक लाइन की एक खासियत यह भी है कि इसका संचालन महिला कर्मचारी करेंगी।

पीएम ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की भी आधारशिला रखी। करीब 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस चरण में चार नए कारिडोर- लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए विकसित किए जाएंगे।

बेमौसम बारिश से गिलौला में धान की फसल डूबी:कटी और खड़ी लेट वैरायटी की फसल भीगी, किसानों ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक में बेमौसम बारिश से धान की फसल पानी में डूब गई। कटी और खड़ी, दोनों तरह की लेट वैरायटी की फसल भीग गई है। हजारों एकड़ में पानी भरा है और फसल के सड़ने का खतरा है। आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि फसल को पानी से बाहर निकालने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। किसान लक्ष्मण यादव, सुहेल, सर्वेश, दीना यादव, मोल्हे, मनीराम, धन्नू, सहजराम, छेदीराम, ननके, वसीम और मकबूल ने नुकसान की जानकारी दी। किसानों के मुताबिक, इस समय तैयार हो रही धान की महीन किस्में बाजार में महंगे दाम पर बिकती हैं। बारिश में फसल भीगने से उन्हें नुकसान हुआ है। भीगी फसल का बाजार में उचित दाम नहीं मिलता, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने कहा कि अगर फसल सड़ गई तो उनके सामने खाने की समस्या आ सकती है। बारिश के कारण गेहूं, सरसों, चना और मटर की अगली फसल की बुआई में भी देरी हो सकती है। बारिश से परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी है।

दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं: सरकार का सख्त आदेश, बिना एक्सपर्ट की मंजूरी के नहीं जारी होगा कोई बैच

पीटीआई, नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा निर्माताओं के लिए यह अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा है कि वे प्रत्येक खेप (बैच) को जारी करने के लिए योग्य और अनुभवी व्यक्ति को नियुक्त करें और निर्मित प्रत्येक बैच का निर्धारित रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखें। मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी गई।

खेप जारी करना दवा निर्माण (फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग) प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें गुणवत्ता से जुड़े सभी मानकों और दस्तावेजों की समीक्षा की जाती है।

यह प्रस्ताव औषधि नियम, 1945 में संशोधन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दवा निर्माण प्रक्रिया में जवाबदेही और निगरानी को मजबूत करना है।

वर्तमान में मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के तहत लाइसेंस धारकों को निर्माण और परीक्षण के लिए जिम्मेदार सक्षम तकनीकी कर्मचारियों का विवरण देना होता है, लेकिन बैच रिलीज यानी खेप जारी करने के लिए अधिकृत व्यक्ति का नाम बताने का कोई प्रावधान नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को उपयुक्त और अनुभवी व्यक्ति नामित करना होगा और बैच जारी करने का रिकार्ड रखना होगा।

संशोधनों में खेप जारी करने के प्रमाणपत्र के लिए एक निर्धारित प्रारूप लागू करने का भी प्रस्ताव है। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव (औषधि विनियमन) को भेजे जा सकते हैं।

ओवरटेक करते समय ट्रक गड्ढे में गिरा:बरवा द्वारिका के पास 11 हजार केवी का बिजली पोल और तार टूटे, बिजली सप्लाई बंद

सिसवा-घुघली मेन रोड पर बरवा द्वारिका के पास ओवरटेक करते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। ट्रक के गिरने से 11 हजार केवी का बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। सामने चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय वह अनियंत्रित हो गया। सूचना मिलने तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं थी।

बस्ती पुलिस ने 156 गुमशुदा मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत करीब 28 लाख रुपए; जनवरी से अब तक 743 मोबाइल मिले

बस्ती में पुलिस की सर्विलांस सेल ने अलग-अलग कंपनियों के 156 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई गई है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जनवरी से अब तक 743 मोबाइल बरामद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं। इन पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम ने 156 मोबाइल बरामद किए। जनवरी 2026 से अब तक पुलिस कुल 743 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर चुकी है। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय से कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखेगी। सर्विलांस टीम ने तकनीकी मदद से ट्रेस किए मोबाइल यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अपराध कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में की गई। सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव और उनकी टीम ने तकनीकी मदद से मोबाइल ट्रेस किए। टीम में हेड कांस्टेबल देवेश यादव, सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, विक्रम सिंह, संतोष कुमार यादव, अंगद यादव और किशन सिंह शामिल रहे। कई राज्यों के लोगों को मिले खोए मोबाइल बरामद मोबाइल पाने वालों में बस्ती के लोगों के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार के नागरिक भी शामिल रहे। इसके अलावा अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों को भी उनके मोबाइल लौटाए गए। खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।

बंगाल: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से चाइना टाउन तक बदलेगी सूरत, नौ परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी से करार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू करने की पहल की है। इसके लिए शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग तथा विभिन्न शहरी निकायों और संबंधित संस्थाओं के बीच नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

एनबीसीसी को इन परियोजनाओं के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) नियुक्त किया गया है। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लंदन, फ्रांस, बैंकाक और सिंगापुर की अच्छी शहरी व्यवस्थाओं से सीख लेकर बंगाल की जरूरतों के अनुरूप विकास करना चाहती है।

ऐतिहासिक इलाकों की पहचान बरकरार रखते हुए होगा विकास

नौ परियोजनाओं में कोलकाता के ऐतिहासिक कालेज स्ट्रीट और टेंगरा चाइना टाउन का पुनर्विकास प्रमुख है। कॉलेज स्ट्रीट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ उसकी पुस्तक बाजार की ऐतिहासिक पहचान बरकरार रखने की योजना है।

वहीं, टेंगरा के चाइना टाउन को उसकी चीनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वास्तुकारों और सलाहकारों की मदद ली जाएगी।

इसके अलावा चंदननगर में नदी तट का विकास, बीएमसी क्षेत्र में सरकारी आवास परिसरों के पुनर्विकास की व्यवहार्यता का अध्ययन और विभिन्न शहरी इलाकों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

कोलकाता, हावड़ा और बीएमसी क्षेत्रों में बैंकाक माडल पर हाकर जोन विकसित करने की भी योजना है। इसमें फूड स्ट्रीट, फूड कोर्ट, अस्थायी बाजार और मोबाइल फूड वाहनों जैसी व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है।

झुग्गी बस्तियों और गंगा के दोनों किनारों के विकास पर जोर

कोलकाता की झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास के जरिए वहां रहने वाले परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, गंगा के दोनों किनारों के विकास की महत्वाकांक्षी योजना में कोलकाता और हावड़ा के नदी तटीय इलाकों को मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित करने की परिकल्पना है।

इसमें चार लेन की सड़क, पैदल चलने वालों के लिए रास्ते, साइकिल ट्रैक, होटल और कार्यालय जैसी सुविधाएं शामिल करने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त नवद्वीप के नदी घाटों का भी विकास किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं की योजना तैयार करने से लेकर क्रियान्वयन और निगरानी तक एनबीसीसी की भूमिका होगी।

सरकार ने गंगा तट विकास की व्यापक परिकल्पना में डायमंड हार्बर की ओर से एस्प्लेनेड तक मेट्रो संपर्क की संभावना भी प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष रखी है। हालांकि, इस दिशा में कोलकाता पोर्ट, रेलवे, लोक निर्माण और परिवहन विभाग समेत कई संस्थाओं के बीच समन्वय की जरूरत होगी।

योगी ने गिलौला सीएचसी अधीक्षक को प्रशंसा पत्र भेजा:अवनीश कुमार तिवारी को कलेक्ट्रेट सभागार में DM, CDO और CMO ने सम्मानित किया

श्रावस्ती के गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अवनीश कुमार तिवारी को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसा पत्र भेजा है। 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र उन्हें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शाहिद अहमद, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने तिवारी को पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री ने पत्र में चिकित्सकों को समाज में भगवान का दूसरा रूप बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भाव से मरीजों का उपचार करते हैं और उन्हें जीवन की नई आशा देते हैं। पत्र में कोविड महामारी के दौरान चिकित्सकों के योगदान की भी सराहना की गई।
पत्र में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और सभी तक पहुंचाने के प्रयासों का जिक्र है। इनमें नए मेडिकल कॉलेज खोलना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना, आयुष्मान भारत योजना लागू करना और चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अवनीश कुमार तिवारी अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान देते रहेंगे। पत्र में ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में उनकी भूमिका का भी जिक्र है।

खातेगांव कांड: एसआईटी पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपित ड्राइवर गजेंद्र का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

जेएनएन, देवास। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने के मामले में जांच कर रही एसआइटी की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपित ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर दिया।

घटना राजोदा से बरोठा के बीच की है, जहां आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपित के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआइटी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई जैसे ही उसे साइड में ले गए, उसने अचानक एएसआइ की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और भागने लगा।

एसआइटी ने उसको रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने फायर कर दिया। एसआइटी ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली। घायल अक्कू को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उपचार के बाद घायल को इंदौर रैफर कर दिया गया।

महराजगंज में 80 किलो दूषित खोया नष्ट कराया:दीपावली से पहले तीन मिठाई दुकानों से नमूने लिए, जांच के लिए भेजे

महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 80 किलो दूषित खोया मौके पर नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 24 हजार रुपए बताई गई है। तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आयुक्त के आदेश पर दीपावली से पहले यह अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी महराजगंज और प्रभारी सहायक खाद्य-2 केके उपाध्याय के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बॉसपार रोड स्थित उपेन्द्र मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना लिया। कोतवाली के पास नागेंद्र मिष्ठान भंडार से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। इंद्रानगर में कोतवाली के पास सुरेश मिष्ठान भंडार से भी खोया का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह, हिमांशु जयंत, हंसराज प्रसाद और पवन कुमार गोंड शामिल थे। कार्रवाई 3 नवंबर 2026 को हुई।

सरयू की धारा में बाबा निहाल दास की समाधि-विलीन हुई:बस्ती के कप्तानगंज की कुटी पर हर मंगलवार पहुंचते हैं श्रद्धालु

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में बाबा निहाल दास की समाधि सरयू नदी की धारा में विलीन हो गई। उनकी कुटी पीढ़ियों से स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां हर मंगलवार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले और खास मौकों पर भीड़ जुटती है। स्थानीय निवासी बागीश कुमार पांडेय ने बताया कि उनके बुजुर्ग बचपन में बाबा निहाल दास से जुड़ा एक प्रसंग सुनाते थे। उनके मुताबिक, बाबा को अपने देहावसान का आभास हुआ तो उन्होंने लोगों से कहा था कि उनके जाने के बाद इसी जगह समाधि बनाई जाए। बागीश कुमार के अनुसार, बाबा ने यह भी कहा था कि जब सरयू मैया की इच्छा होगी, वह उन्हें अपनी धारा में समाहित कर लेंगी। बाद में नदी का पानी वहां पहुंचा और समाधि धारा में विलीन हो गई। स्थानीय लोग आज भी इस प्रसंग को बाबा की महिमा से जुड़ी लोकमान्यता के रूप में सुनाते हैं। कुटी पर दर्शन करने पहुंचे झिनकू लाल, बीरबल सिंह और बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की बाबा निहाल दास में गहरी आस्था है। उनके अनुसार, हर मंगलवार श्रद्धालु यहां आते हैं और मेले के दौरान भीड़ जुटती है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। क्षेत्र के लोग बाबा निहाल दास को संत पुरुष के रूप में याद करते हैं। उनसे जुड़ी कथाएं बुजुर्गों से नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।