Home Blog Page 259

खेतों में पानी-जमा होने से धान की फसल को नुकसान:बस्ती के साऊघाट में किसान चिंतित, सब्जियों की फसल भी खराब

बस्ती के साऊघाट के कई इलाकों में बारिश के बाद खेतों में पानी जमा है। इससे धान और सब्जियों की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में ज्यादा पानी होने से धान की फसल की देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही। धान की बालियां पानी में डूबी हुई हैं। स्थानीय निवासी अमर कुमार, दिवाकर, मनोज, अमित मिश्रा, मनमोहन और राजकुमार ने बताया कि बारिश के कारण धान की पैदावार को नुकसान हो रहा है। सब्जियों की फसल भी खराब हुई है।

राजस्थान: श्रीगंगानगर में रेल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर धमाका

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को जोरदार विस्फोट हुआ। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के तुरंत बाद हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। कोई हताहत की खबर नहीं है, क्योंकि विस्फोट ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विस्फोट का कारण और कोई साजिश की आशंका की जांच चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल की जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

SP हरिशंकर ने कहा कि मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है, और रेलवे के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। हमारी फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता रास्ते में हैं। उनके आने के बाद ही हम सही कारण बता पाएंगे; अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कोई धमाका था या कुछ और। हम फिलहाल स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। जब्त किए गए RDX से इसका कोई संबंध नहीं है।

बारिश के बाद जमुनहा में कोहरा और ठंडक बढ़ी:श्रावस्ती में खेतों और सड़कों पर कम हुई दृश्यता; किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल पर असर की आशंका जताई

श्रावस्ती जिले की जमुनहा तहसील के तराई इलाके में कई दिन पहले हुई लगातार बारिश के बाद मौसम बदल गया है। सुबह और शाम कोहरा छाने से ठंडक बढ़ गई है।
सुबह खेतों और सड़कों पर कोहरा रहता है, जिससे कम दूरी तक ही दिखाई देता है। लगातार बारिश और कोहरे के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है और उन्होंने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से मिली नमी रबी की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा कोहरा और ठंड गेहूं और सरसों की फसल पर असर डाल सकते हैं।
तराई इलाके में कोहरे का असर मैदानी इलाकों से ज्यादा दिख रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है और सुबह देर तक कोहरा छाया रहता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

‘चार गुना गढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, बचाए 100 अरब डॉलर’, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत की बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता से अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती दे रही है। पिछले 15 वर्षों में कोयले और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब डॉलर से अधिक की बचत हुई है।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आइईए) की नई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दशक में भारत की नवीकरणीय बिजली क्षमता लगभग चार गुना हो गई है। 2026 में यह 300 गीगावाट के पार पहुंच गई, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता नवीकरणीय ऊर्जा बाजार बन गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता करीब 530 गीगावाट हो सकती है। हालांकि इसके लिए सहायक बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश करना होगा।

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान जारी ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा बाजार रिपोर्ट 2026’ के अनुसार भारत ने निर्धारित समय से पांच साल पहले 2025 में ही बिजली उत्पादन क्षमता में 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

नवीकरणीय बिजली उत्पादन से 2011 से 2025 के बीच कोयले और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब अमेरिकी डालर से अधिक की बचत हुई।

आइईए के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने कहा, वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता बढ़ने के समय भारत में नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़े लाभ दे रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए घरेलू विनिर्माण, निवेश और बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।

पुरंदरपुर थाने में त्योहारों को लेकर बैठक:पुलिस ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर शांति बनाए रखने की अपील की

महराजगंज के पुरंदरपुर थाने में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, दीपावली और छठ महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता फरेंदा की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने की। पुरंदरपुर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार कनौजिया भी मौजूद रहे। इसमें क्षेत्र के नागरिक, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पूजा समिति के आयोजक, व्यापारी और डीजे व साउंड सिस्टम संचालक शामिल हुए। दीपशिखा वर्मा ने आयोजकों से शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने पूजा पंडालों और छठ घाटों पर सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, बिजली की सुरक्षित व्यवस्था और साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों से तय समय और ध्वनि सीमा के भीतर साउंड बजाने को कहा गया। उन्हें भड़काऊ गाने नहीं बजाने के निर्देश भी दिए गए। गौरव कुमार कनौजिया ने कहा कि बाजारों और पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए आयोजक स्वयंसेवक तैनात करें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस को सहयोग देने और त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारियों ने शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

पाकड़डाड़ बाजार में दुकानों से लगा जाम:बस्ती-महुली मार्ग पर वाहनों की कतारें, पैदल चलने वालों को भी परेशानी

लालगंज थाना क्षेत्र के पाकड़डाड़ बाजार में सड़क तक फैली दुकानों के कारण बस्ती-महुली मार्ग पर जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी हुई। दोपहिया और चारपहिया समेत कई वाहन जाम में फंसे रहे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाजार में जाम की समस्या अक्सर रहती है। दुकानदार सड़क की पटरी और सड़क तक दुकानें लगा देते हैं, जिससे वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। बाजार में भीड़ बढ़ने पर जाम और लंबा हो जाता है।
सड़क तक दुकानें होने से पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरकर गुजरना पड़ता है। इससे यातायात पर असर पड़ता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जाम में फंसने से लोगों को जरूरी कामों में देरी होती है। दुकानदारों और बाजार आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सड़क की सीमा से बाहर दुकानें लगवाने और सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बस्ती-महुली मार्ग पर यातायात बेहतर हो सकेगा और जाम से राहत मिलेगी।

‘मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी’, सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज

एएनआई, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं, जबकि वास्तविक संसद में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा पारित प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के कई प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे। इसके बाद खरगे के आवास पर माक संसद आयोजित की गई, जहां राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया गया।

सरमा की यह टिप्पणी चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच जारी राजनीतिक टकराव के बीच आई है।

गौरतलब है कि आइएनडीआइए गठबंधन ने शनिवार को दिल्ली में माक संसद आयोजित कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था।

इसके बाद रविवार को रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की गई, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

मदरसे पढ़ने निकले दो भाई 3 दिन से लापता:श्रावस्ती पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं, परिवार परेशान

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव से मदरसे पढ़ने निकले दो सगे भाई तीन दिन से लापता हैं। 13 वर्षीय अजमत अली और 10 वर्षीय अबू शाहिम शनिवार को घर से निकले थे, लेकिन न तो मदरसे पहुंचे और न ही घर लौटे। मंगलवार को भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। परिजन पुलिस के साथ बच्चों की तलाश कर रहे हैं। बच्चों के नहीं मिलने से परिवार परेशान है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मदरसे नहीं पहुंचे तो शिक्षक ने पिता को किया फोन परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे गांव से करीब 500 मीटर दूर बड़घरवा स्थित मदरसे में कलाम पाक पढ़ने जा रहे थे। जब वे मदरसे नहीं पहुंचे तो शिक्षक ने फोन कर उनके पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पिता जमशेद अली ने इकौना थाने में तहरीर देकर बच्चों को तलाशने की गुहार लगाई है। मां के मुताबिक, दोनों बच्चे कुर्ता-पायजामा पहने थे और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनों घर से लापता हो गए थे, लेकिन तब गांव में खेलते हुए मिल गए थे। पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं सीओ भरत पासवान ने मदरसे और घर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने परिजनों को बच्चों की तलाश का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि बच्चों को खोजने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है।

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासू, दो की मौत; कई इलाकों में भारी वर्षा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासू ने मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर दस्तक देकर भारी तबाही मचाई। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और मूसलधार बारिश ने तटीय इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान से दो लोगों की मौत की सूचना है।

इससे आंध्र प्रदेश में करीब 1.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 15 जिलों में 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। तूफान को देखते हुए ओडिशा और तमिलनाडु में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ओडिशा के दक्षिणी जिलों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि 1.60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पहाड़ी इलाकों के लोगों को मौसम सामान्य होने तक राहत शिविरों में रहने की सलाह दी गई है। तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के तीन हवाई अड्डों पर 19 और चेन्नई में 11 उड़ानें रद की गईं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर तूफान से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

गृह मंत्री शाह ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रही हैं।

उधर, तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर मंगलवार को स्कूल बंद रखे गए। जिला प्रशासन ने कुड्डालोर तालुक के साथ रेड्डिचावड़ी और नेल्लिकुप्पम के स्कूलों में अवकाश घोषित किया।

आंध्र प्रदेश में 14 एनडीआरएफ टीमें तैनात

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के डीआइजी मोहसेन शहीदी ने बताया कि आंध्र प्रदेश तूफान से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां एनडीआरएफ की 14 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। तटीय इलाकों के करीब 1.75 लाख लोग तूफान से प्रभावित हुए हैं। इनमें से लगभग 10 हजार लोगों को 171 राहत शिविरों में रखा गया है।

ओडिशा के पांच जिलों में आपदा प्रबंधन दल तैनात

भूस्खलन की आशंका को देखते हुए दक्षिणी ओडिशा के पांच जिलों में आपदा प्रबंधन दल तैनात किए गए हैं। मुरासू के प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हुई। राज्य सरकार ने कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल और कालाहांडी समेत प्रभावित क्षेत्रों के जिला कलेक्टरों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

सदर ब्लॉक आधार केंद्र पर 70 से 80 कार्ड बने:बच्चों के नए आधार निशुल्क बनाए जा रहे, नाम-पते में भी सुधार

महराजगंज के सदर ब्लॉक आधार केंद्र पर मंगलवार दोपहर तक 70 से 80 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं।
केंद्र पर पुराने आधार कार्ड में नाम और पते से जुड़े सुधार भी किए जा रहे हैं। यहां रोज करीब 45 से 50 लोग आधार संबंधी काम के लिए पहुंचते हैं। दो काउंटर चलने से लोगों को सहूलियत मिल रही है।
दस्तावेजों की जांच के बाद तय नियमों के अनुसार आधार पंजीकरण और संशोधन किया जाता है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन के सभी काम नियमों के तहत हो रहे हैं।
अंबुज गोंड ने बताया कि शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता दस्तावेजों की जांच कर आधार पंजीकरण और संशोधन का काम कर रही हैं। फिलहाल आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।