Home Blog Page 32

श्रावस्ती में पंजाबी समाज की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ:सोलह श्रृंगार कर कथा सुनकर पति की लंबी उम्र की कामना की

श्रावस्ती में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इकौना में पंजाबी समाज की महिलाएं एक जगह एकत्र हुईं और करवा माता की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने व्रत रखा और पारंपरिक रस्में निभाईं। सामूहिक रूप से की पूजा-अर्चना इकौना में पंजाबी समाज की महिलाएं सूर्यास्त से पहले एकत्र हुईं। उन्होंने करवा माता की पूजा की और कथा सुनी। दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहा। चांद के दर्शन के बाद छलनी से चांद और पति का दीदार कर व्रत खोलने की परंपरा निभाई जानी थी। पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना व्रती महिला पूजा खन्ना ने बताया कि करवा चौथ सुहागिनों के लिए खास पर्व है। महिलाएं पूरे साल इस दिन का इंतजार करती हैं। सुबह से निर्जला व्रत रखकर करवा माता की पूजा की जाती है और पति की लंबी उम्र व अच्छी सेहत की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज में इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाने की परंपरा है। नीतू कौर ने कहा कि करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का पर्व है। सोलह श्रृंगार कर पूजा करने और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ पर्व मनाने का अलग आनंद है। व्रती महिला यामिनी ने बताया कि पंजाबी परिवारों की महिलाएं एक जगह जुटकर सामूहिक रूप से पूजा करती हैं। इस दौरान महिलाओं ने परिवारों में सुख-समृद्धि और सुहाग की सलामती की कामना की।

चक्रवाती तूफान का असर: यूपी, दिल्ली-एनसीआर, बिहार और पंजाब समेत 10 राज्यों में बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आए भीषण चक्रवाती तूफान और उसके प्रभाव से बदले मौसम के मिजाज ने उत्तर और मध्य भारत के एक बड़े हिस्से को अपनी आगोश में ले लिया है।

इस चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के आपसी जुड़ाव से उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान तेजी से गिरा है और ठंडक काफी बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में टकराए चक्रवात के चलते मैदानी और पहाड़ी राज्यों में मानसूनी/पश्चिमी हवाओं का कॉकटेल देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से पिछले 24 से 48 घंटों में इन राज्यों के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है।

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और हरियाणा में हुई बारिश से मौसम ठंडा हुआ

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में रात से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। ठंडी हवाओं के चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने अलमारी से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

पंजाब और बिहार में तेज बारिश हो रही है

पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी हैं। वहीं, बिहार में भी चक्रवात के प्रभाव से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के कारण मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण इन तीनों राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं का मुख्य स्रोत यही पहाड़ी क्षेत्र हैं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

मध्य भारत के इन दोनों राज्यों में भी चक्रवातीय नमी के कारण कई संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और रात के तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात का असर अगले 24 घंटों तक इन राज्यों में बना रह सकता है, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा, लेकिन तापमान में आई यह गिरावट बरकरार रहेगी और आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा पैर पसारेगी।

स्कूल में सतर्कता और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी:महराजगंज के बहुआर में 102 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

महराजगंज में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बंस बहादुर इंटर कॉलेज, बहुआर, झुलनीपुर में सतर्कता और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 और साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (अक्टूबर-2026) के तहत हुआ। कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एफ समवाय झुलनीपुर ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सशस्त्र सीमा बल के उप निरीक्षक (सामान्य) श्री रविंद्र कुमार यादव और मुख्य आरक्षी (संचार) श्री संदीप चौरसिया ने सीमा सुरक्षा, सतर्कता, ईमानदारी, भ्रष्टाचार खत्म करने और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी फोन कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने को कहा गया। उन्हें ओटीपी और पासवर्ड गोपनीय रखने और सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने को कहा गया। विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी, फोटो और वीडियो अनजान लोगों के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में 102 छात्र-छात्राओं, श्री ईश्वर चंद दास समेत 6 अध्यापकों और सशस्त्र सीमा बल के 5 जवानों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सतर्कता, ईमानदारी, साइबर सुरक्षा और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना था। आयोजकों ने विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज के लोगों को भी साइबर सुरक्षा और भ्रष्टाचार खत्म करने के बारे में जागरूक करने को कहा। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ऐसे कार्यक्रम कर रही है।

बस्ती में PET परीक्षा के चलके स्कूल रहेंगे बंद:दो पालियों में होगी परीक्षा, केंद्रों पर जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

बस्ती जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के आयोजन को लेकर शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। परीक्षा के मद्देनजर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। जिले के 34 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:05 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इन विद्यालयों में होंगी परीक्षा परीक्षा के लिए निर्धारित विद्यालयों में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, सक्सेरिया इंटर कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज और शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज सहित कई स्कूल शामिल हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय से केंद्र पर पहुंचें, ताकि जांच और प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि PET परीक्षा के आयोजन को लेकर जिले के 34 स्कूलों में परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

विपक्ष के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर, राजधानी में 16 नवंबर तक रहेंगी सीएपीएफ की 270 कंपनियां

0

पीटीआई, नई दिल्ली। आईएनडीआईए की एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने जा रही रैली और कुछ संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका को देखते हुए केंद्र ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 270 कंपनियों की तैनाती तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कॉकरोच जनता पार्टी के इस महीने की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर इन सशस्त्र बलों की टुकड़ियों को दिल्ली लाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने यह फैसला रविवार को रामलीला मैदान में आईएनडीआईए के प्रदर्शन और रैली, कुछ संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन की आशंका और त्योहारों के मौजूदा मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर लिया गया।

इन सीएपीएफ टुकड़ियों को उपलब्ध कराने वाली दिल्ली पुलिस से उनकी तैनाती के समन्वय को कहा गया है। दिल्ली पुलिस के साथ तैनात रहने वाली 270 कंपनियों में सीआरपीएफ की 125 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें महिला कर्मियों की 17 इकाइयां हैं।

इसके अलावा आरएएफ की 20, बीएसएफ की 46, आईटीबीपी की 39, एसएसबी की 31 और सीआइएसएफ की 12 कंपनियां हैं। सीएपीएफ की एक कंपनी में स्वीकृत संख्या 100 कर्मियों की होती है, लेकिन प्रभावी परिचालन संख्या करीब 70-72 कर्मियों की रहती है।

रामलीला में राम कलेवा का मंचन हुआ:श्रावस्ती में महिलाओं ने गाईं पारंपरिक गारी, सीताराम विवाह के बाद निकली राम बरात

श्रावस्ती के कटरा कस्बे में रामलीला महोत्सव के छठे दिन राम कलेवा प्रसंग का मंचन हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी में चल रहे महोत्सव में बुधवार रात सीताराम विवाह भी दिखाया गया। राम की बरात ई-रिक्शा पर सवार होकर रामलीला स्थल पहुंची। बरात के स्वागत के लिए मिथिलापुरी सजाई गई थी। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने जयकारे लगाए। कलेवा की रस्म के दौरान भगवान राम रूठ गए। भक्तों ने उन्हें मनाया और करीब एक घंटे बाद वे कलेवा खाने के लिए राजी हुए। इस मौके पर लखीमपुर खीरी से आए राजा राम सवारिया ग्रुप और स्थानीय महिला मंडली ने पारंपरिक मांगलिक गीत और गारी गाईं। उन्होंने ‘कुअंरु कुअंरि कल भावंरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेहीं॥ जाइ न बरनि मनोहर जोरी। जो उपमा कछु कहौं सो थोरी॥’ गीत भी प्रस्तुत किया। इसके बाद राजा दशरथ और चारों भाई मिथिला से विदा होकर अयोध्या पहुंचे। वहां उत्सव मनाया गया। राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ और मंत्रियों से श्रीराम के राजतिलक को लेकर विचार-विमर्श किया और राजतिलक की घोषणा की। इस दौरान पूजा पंडाल में जय श्रीराम के नारे लग

राजस्थान: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास खेत में गिरा बम, मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी

0

जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खेत में बम गिरने के बाद ब्लास्ट हो गया।

धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जिस खेत में बम गिरा वहां करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। हालांकि, बम ब्लास्ट से कोई जनहानि नहीं हुई है।

मौके पर मौजूद किसान द्वारकाराम ने बताया कि वह खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहा था। इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं खेत में गिर गया। वे मोबाइल को तलाश रहे थे, इसी दौरान बम गिर गया और धमाका हो गया। इस दौरान चारों तरफ धुआं फैल गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बता दें कि जिस खेत में बम गिरा, वहां से करीब सात किलोमीटर दूर सेना की पोकरण फायरिंग रेंज है।

फायरिंग रेंज में सेना के जवान अभ्यास करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि सैन्य अभ्यास के दौरान निशाना चूकने से बम खेत में गिर गया। बम कैसे गिरा और कहां से आया, इस बारे में पुलिस आधिकारिक रूप से जानकारी देने को तैयार नहीं है।

मोबाइल लौटाने गए ऑटो चालक से रुपए लेने का आरोप:श्यामदेउरवा थाने के सिपाही पर एक हजार रुपए लेने का आरोप, वीडियो सामने आया

परतावल में श्यामदेउरवा थाने के सिपाही योगराज सिंह पर मोबाइल लौटाने गए ऑटो चालक से 1,000 रुपए लेने का आरोप लगा है। ऑटो चालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
करीब 44 सेकेंड के वीडियो में नगर पंचायत परतावल निवासी विकटेस चंद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब पांच महीने पहले उन्हें एक मोबाइल मिला था। मोबाइल नंबर पर फोन आने के बाद उन्होंने मोबाइल लेने वाले को परतावल बुलाया, लेकिन 2-3 दिन तक कोई नहीं आया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल में अपना सिम लगाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विकटेस के मुताबिक, बुधवार को श्यामदेउरवा पुलिस ने उन्हें फोन कर मोबाइल के बारे में पूछा। उन्होंने पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मोबाइल लेकर थाने बुलाया गया और कहा गया कि मोबाइल देकर चले जाएं।
विकटेस ने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद सिपाही योगराज सिंह ने उनसे 1,500 रुपए मांगे। उन्होंने रुपए देने में असमर्थता जताई तो उन्हें थाने में बैठा दिया गया। उनका कहना है कि देर रात उन्होंने किसी तरह 1,000 रुपए दिए, जिसके बाद सिपाही ने उन्हें घर जाने दिया।
सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर ने वॉलीबॉल में बस्ती को हराया:प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें खेल रहीं, 31 अक्टूबर तक चलेंगे मुकाबले

बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को मुकाबले खेले गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक चलेगी। बरेली, मुरादाबाद और आजमगढ़ की टीमों ने जीते मुकाबले दूसरे दिन बस्ती मंडल को कानपुर ने हराया। इसके अलावा बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़, झांसी, वाराणसी, कानपुर और सहारनपुर की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीते। बरेली मंडल ने देवीपाटन को 25-08, 25-09 से हराया। मुरादाबाद ने मीरजापुर को 23-25, 25-18 और 23-21 से शिकस्त दी। आजमगढ़ ने मेरठ को 15-11, 08-15 और 15-11 से हराया। कानपुर ने बस्ती और अयोध्या को हराया कानपुर ने बस्ती को 18-16, 14-16 और 20-18 से हराया। झांसी ने अलीगढ़ को 15-08, 20-18 से और वाराणसी ने गोरखपुर को 15-08, 15-09 से शिकस्त दी। कानपुर ने अयोध्या को भी हराया। वहीं, सहारनपुर ने मीरजापुर को 09-15, 15-02 और 18-16 से हराया। बुधवार को बस्ती ने अयोध्या को दी थी शिकस्त इससे पहले बुधवार को बस्ती ने अयोध्या को 25-17, 25-19 से हराया था। मीरजापुर ने अलीगढ़, मेरठ ने आगरा, कानपुर ने बरेली और झांसी ने सहारनपुर को शिकस्त दी थी। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय करा रहे आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती की ओर से किया जा रहा है। निर्णायक और तकनीकी अधिकारी मुकाबले करा रहे हैं। खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आयोजन में सहयोग किया।

‘भारत आसियान से आतंकवाद-रोधी अनुभव साझा करने को तैयार’, राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही ये बात

0

पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आसियान और उसके संवाद साझेदारों के साथ आतंकवाद-रोधी अपने युद्ध के मैदान में परखे हुए अनुभव साझा करने को तैयार है।

उन्होंने आपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी गतिविधियों के खिलाफ नई दिल्ली के स्पष्ट रुख का एलान बताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ऐसे सुरक्षित और सुदृढ़ हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करता है, जहां शांति और स्थिरता महज आकांक्षाएं न हों, बल्कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम हों।

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के सम्मेलन में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का एक बड़ा उदाहरण पिछले साल का आपरेशन सिंदूर था, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी ढांचों को नष्ट किया गया।

उन्होंने कहा,”यह देश-प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के स्पष्ट रुख का एलान भी था।” पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,”आतंकवाद के खिलाफ हमारी हर रणनीति को वास्तविक अभियानों में परखा गया है और वह सफल साबित हुई है।”

फिलीपींस के सीबू में आसियान सदस्य देशों और उसके संवाद साझेदारों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कुछ समुद्री व्यापार मार्गों में आ रही बाधाओं पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक हिंद-प्रशांत में एक भरोसेमंद नेट सुरक्षा प्रदाता के रूप में काम करता रहेगा।

उन्होंने कहा,”आज जब वैश्विक व्यापार मार्गों को नए तरह के अंतरराष्ट्रीय खतरों का सामना करना पड़ रहा है, तब केवल समुद्री सुरक्षा पर बयान जारी करना पर्याप्त नहीं है।”

उन्होंने कहा,”भारत एडीएमएम-प्लस के साझेदारों के साथ आतंकवाद-रोधी अपने व्यावहारिक और युद्ध के मैदान में परखे हुए अनुभव साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संयुक्त सैन्य अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और मजबूत खुफिया जानकारी साझा करने के जरिये हम अपनी सामूहिक क्षमताओं को और मजबूत कर सकते हैं।” रक्षा मंत्री ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत का दृष्टिकोण भी सामने रखा।

उन्होंने कहा,”हम ऐसे सुरक्षित और सुदृढ़ हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हैं, जहां शांति और स्थिरता महज आकांक्षाएं न हों, बल्कि हमारे सामूहिक प्रयासों का परिणाम हों।” सिंह ने कहा कि भारत समुद्री सुरक्षा को क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि से जुड़ा मुद्दा मानता है।

उन्होंने कहा,”कानून के शासन और खास तौर पर समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (यूएनसीएलओएस) पर भारत का जोर, साथ ही नौवहन और हवाई क्षेत्र से गुजरने की स्वतंत्रता की उसकी वकालत, किसी देश के खिलाफ नहीं है।

इसका उद्देश्य क्षेत्र के सभी पक्षों के सामूहिक हितों की रक्षा करना है।” उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कई आसियान सदस्य देश और लोकतांत्रिक राष्ट्र विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की बढ़ती सैन्य ताकत के प्रदर्शन के बीच यूएनसीएलओएस के पालन की लगातार मांग कर रहे हैं।