Home Blog Page 33

Karwa Chauth in Shravasti | Women Break Fast After Moon Sighting

श्रावस्ती जिले के जमुनहा बाजार में गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने देर शाम चांद देखकर व्रत खोला।

.

शाम 5:38 बजे पूजा का मुहूर्त शुरू हुआ। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया, करवा माता की कथा सुनी और थालियों में दीये सजाए। इसके बाद वे छतों पर चांद का इंतजार करने लगीं।

श्रावस्ती-लखनऊ इलाके में चंद्रोदय रात करीब 8:06 बजे हुआ। चांद दिखने पर छतों से आवाजें आईं, “चांद निकल आया।” महिलाओं ने छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद पतियों ने पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया।

कई जगह 55 साल से अधिक उम्र के जोड़ों ने भी यह पर्व मनाया। व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहा, “ये सिर्फ व्रत नहीं, पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए समर्पण है।”

देर रात तक जमुनहा बाजार में चूड़ियों की खनक और दीयों की रोशनी रही।

गुजरात: मोरबी में कार पार्किंग सेंसर की आवाज से चिढ़े पड़ोसी ने महिला वकील की कार को फूंका, वीडियो वायरल

0

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोसी ने महिला वकील की कार में आग लगा दी, सिर्फ इसलिए क्योंकि कार के पार्किंग सेंसर की बार-बार आने वाली आवाज से वह परेशान हो गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना बुधवार (28 अक्टूबर) को मोरबी के वाघपारा इलाके में हुई। महिला वकील पुष्पा भट्ट (कुछ रिपोर्टों में 63 वर्षीय) की मारुति स्विफ्ट कार दोपहर करीब 2 बजे उनके सहयोगी वकील महिधर दवे के घर के पास खड़ी थी।

शाम करीब 4:44 बजे आरोपी शिकर जयेशभाई गोहेल कार के पास आया। उसने ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) कार पर डाला, माचिस जलाकर आग लगा दी। कार में लपटें भड़क उठीं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी आग लगने के बाद भागने के बजाय वहीं खड़ा रहा और मोबाइल पर जलती कार का वीडियो बनाता रहा। इसके बाद वह सामने खड़ी दूसरी कार में बैठकर वहां से चला गया।

सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। कार के इंजन और केबिन सहित ज्यादातर हिस्सा जल गया। नुकसान करीब 3.5 लाख रुपये का बताया जा रहा है। सिर्फ पीछे का बूट हिस्सा अपेक्षाकृत सुरक्षित रहा।

विवाद का कारण

पुलिस इंस्पेक्टर वाईबी जडेजा के अनुसार, शिकायतकर्ता और आरोपी पड़ोसी हैं। कार आरोपी के घर के पास खड़ी होती थी। कार के पार्किंग सेंसर बार-बार बीप करते थे, जिससे आरोपी चिढ़ जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भी स्वीकार किया है कि सेंसर की आवाज से परेशान होकर उसने यह हरकत की।

पुलिस कार्रवाई

पुष्पा भट्ट की शिकायत पर मोरबी सिटी ‘ए’ डिवीजन पुलिस ने शिकर जयेशभाई गोहेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326(एफ) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है और पूछताछ चल रही है।

घुघली में महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा:बारिश और बादलों के बीच चांद देखकर खोला उपवास, पति की लंबी उम्र की कामना से की पूजा

घुघली नगर और आसपास के गांवों में गुरुवार को करवा चौथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की और करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े पहने, हाथों में मेहंदी लगाई और चूड़ियों व सिंदूर से सोलह शृंगार किया। घरों में करवा माता की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और पति की लंबी उम्र की कामना की गई। सुबह से बूंदाबांदी और बारिश के कारण महिलाओं को परेशानी हुई। आसमान में बादल छाए रहने से चांद दिखने को लेकर असमंजस बना रहा। शाम को महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। बादलों के कारण चांद देर से दिखा। चांद दिखने के बाद महिलाओं ने उसे अर्घ्य दिया और छलनी से देखने के बाद पति का चेहरा देखा। फिर पतियों के हाथ से जल पीकर व्रत खोला। घुघली नगर और आसपास के गांवों में करवा चौथ पर पारंपरिक पूजा हुई।

बस्ती में मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत:आसमान में छाए रहे बादल, देर तक इंतजार के बाद अपनाया डिजिटल तरीका

बस्ती जिले में गुरुवार को खराब मौसम के चलते आसमान में चांद नजर नहीं आया। करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं देर शाम तक चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण उन्हें चांद का दीदार नहीं हो सका। ऐसे में कई महिलाओं ने दूसरे जिलों में रह रहे अपने रिश्तेदारों को वीडियो कॉल किया और मोबाइल स्क्रीन पर चांद देखकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने अपना व्रत पूरा किया। शाम होते ही व्रती महिलाओं ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी थी। परंपरा के अनुसार चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करने और दर्शन के पश्चात व्रत खोलने की तैयारी थी। महिलाएं आसमान की ओर नजरें टिकाए चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं। समय बीतने के साथ उनकी उत्सुकता भी बढ़ती रही, लेकिन बादलों की वजह से चांद दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद महिलाओं ने दूसरे जिलों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। वहां चांद दिखाई देने पर वीडियो कॉल के जरिए उसका दीदार किया। मोबाइल की स्क्रीन पर चांद देखकर महिलाओं ने पूजा की और व्रत पूरा किया। मौसम की खराबी ने इस बार बस्ती में चांद देखने की पारंपरिक रस्म को प्रभावित किया। आमतौर पर महिलाएं चंद्रमा के निकलने पर खुले आसमान के नीचे पूजा करती हैं, लेकिन बादलों के कारण उन्हें मोबाइल का सहारा लेना पड़ा। तकनीक की मदद से महिलाओं ने अपनी परंपरा निभाई और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत का समापन किया।

अपनी ही पार्टी के स्टैंड के खिलाफ चले गए कर्नाटक मंत्री, भाजपा बोली- ‘वोट चोरी का नाटक बंद करें राहुल गांधी’

0

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कांग्रेस मंत्री सतीश जारकीहोली ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा है कि राज्य में यह सही तरीके से हुई।

उन्होंने लगभग एक करोड़ वोटरों के नाम हटाने को जायज ठहराया है। उनके बयान ने पार्टी के आधिकारिक रुख के खिलाफ विवाद खड़ा कर दिया है, खासकर राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को लेकर वह केंद्र पर हमलावर हैं।

जारकीहोली ने एक इंटरव्यू में कहा कि कर्नाटक में एसआईआर सही तरीके से संपन्न हुआ क्योंकि पार्टी ने अपने कैडर को अच्छी ट्रेनिंग दी थी।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने डुप्लिकेट, मृत या स्थानांतरित हो चुके वोटरों को सही तरीके से चिन्हित कर हटाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सिर्फ बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों में एसआईआर के तरीके का विरोध कर रही है, कर्नाटक में नहीं।

यह बयान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के रुख से अलग है। हरिप्रसाद ने पहले कहा था कि एसआईआर का मकसद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने दावा किया था कि कर्नाटक में लगभग एक करोड़ वोट हटाए गए, क्योंकि बीजेपी यहां आधार नहीं बना पा रही थी और चुनाव आयोग का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया गया।

बीजेपी का हमला

बीजेपी ने जारकीहोली के बयान का फायदा उठाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एंटी-एसआईआर रुख का विरोध कर रहे हैं।

कर्नाटक कैबिनेट मंत्री सतीश जारकीहोली ने एसआईआर प्रक्रिया का बचाव किया और करीब एक करोड़ नाम हटाने को डुप्लिकेट, मृत और स्थानांतरित वोटर बताकर सही ठहराया। संदेश साफ है- कांग्रेस नेता भी साफ वोटर लिस्ट की जरूरत समझते हैं, जिससे राहुल गांधी की एंटी-डेमोक्रेटिक राजनीति बेनकाब हो रही है।

पार्टी के अंदर आपत्ति

कांग्रेस के कई नेताओं ने जारकीहोली के बयान पर सवाल उठाए हैं। प्रियंक खरगे ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मंत्री के पास क्या जानकारी है।

उन्होंने चित्तपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक बूथ पर एक ही समुदाय के 40 लोगों को निशाना बनाया गया। रिटर्निंग ऑफिसर की जांच में प्री-प्रिंटेड फॉर्म-7 की थोक उपलब्धता सामने आई, जिसका स्रोत अज्ञात था।

श्रावस्ती में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 मोटरसाइकिलें बरामद, नेपाल में ले जाकर बेचते थे गाड़ी

श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार शाम टंडवा पुलिया के पास दोनों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज गांव के रहने वाले सुनील उर्फ छोटू और भूरे उर्फ मुख्तार अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने श्रावस्ती समेत दूसरे जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। वे चोरी की बाइकें नेपाल ले जाते थे। वहां फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। तीन मोटरसाइकिलें बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से पैशन प्रो, प्लेटिना और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा दो फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सुनील उर्फ छोटू के खिलाफ श्रावस्ती और बहराइच में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, भूरे उर्फ मुख्तार अहमद के खिलाफ बहराइच के कोतवाली देहात थाने में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस: पीड़ित की बेटी ने जज की जमानत पर उठाए सवाल, सबूत मिटाने का आरोप

0

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरल के कोच्चि में हुए मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में पीड़ित परिवार निराश है। केरल हाईकोर्ट ने आरोपी नाबालिग के पिता (एक जज) को अग्रिम जमानत दे दी है।

पीड़ित की बेटी भद्रकीर्ति ने कहा कि जज होने के कारण उन्हें विशेष रियायत मिल रही है। उन्होंने जज और उनके परिवार पर सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया।

रविवार (25 अक्टूबर) सुबह करीब 2 बजे चेरानल्लूर इलाके में घटना हुई। इरिंजालकुडा कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के 17 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज कार से 55 वर्षीय जयबालाकृष्णन के स्कूटर को टक्कर मार दी।

जयबालाकृष्णन मौके पर ही मौत हो गई। कार जज के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जयबालाकृष्णन सड़क किनारे 30 साल से छोटा खाने का ठेला चलाते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

बेटी का आरोप

भद्रकीर्ति ने कहा कि हमने हाईकोर्ट पर उम्मीद लगाई थी। जमानत का फैसला निराशाजनक है। जज और उनके बेटे के खिलाफ सबूत हैं, फिर भी कानून उनका साथ दे रहा है। क्यों? सिर्फ इसलिए कि वे जज हैं? क्या आम आदमी को भी यही सुविधा मिलती?

उन्होंने आरोप लगाया कि माता-पिता घटनास्थल पर कई घंटे रहे और सबूत छिपाए या मिटाए गए। जज ने हाईकोर्ट में याचिका में दावा किया था कि उनके बेटे ने उनकी जानकारी के बिना कार निकाली थी, इसलिए वे जिम्मेदार नहीं हैं।

भद्रकीर्ति ने इस दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जज ने पहले यह भी कहा था कि उनका बेटा यूट्यूब वीडियो देखकर गाड़ी चलाना सीखा। लेकिन सोशल मीडिया पर नाबालिग के अकाउंट पर पहले तेज रफ्तार (200 किमी/घंटा तक) से गाड़ी चलाते हुए कई रील्स पोस्ट थे, जो दुर्घटना के कुछ घंटों में ही डिलीट कर दिए गए और अकाउंट प्राइवेट कर दिया गया।

जयबालाकृष्णन की मौत के बाद परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने जज की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा मामले को दबाने के आरोप लगाए हैं। भद्रकीर्ति ने कहा कि मेरे पिता जज नहीं थे, वे आम आदमी थे। उन्होंने हमें अच्छे संस्कार दिए। इसलिए हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं।

Karwa Chauth Vrat 2026 | Women Observe Nirjala Fast & Moon Worship

पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। घने बादलों और बारिश के कारण चांद देर से दिखा। चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने पूजा की और व्रत खोला।

.

महिलाओं ने दिनभर अन्न और पानी ग्रहण नहीं किया। शाम को पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनी।

रात में चांद निकलने का इंतजार किया। दर्शन होने पर छलनी से चांद देखा और अर्घ्य दिया। इसके बाद पति का चेहरा देखकर उनका आशीर्वाद लिया और पानी पीकर व्रत खोला।

महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े पहनकर और सोलह श्रृंगार कर पर्व मनाया। घरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान हुए।

हर्रैया में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा:चांद देखकर पतियों के हाथ से जल पीकर व्रत खोला

हर्रैया थाना क्षेत्र के मदही, ठुठवा, देवरी और महादेवरी समेत कई गांवों में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास किया और रात में चांद देखकर व्रत खोला। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा की। मदही गांव में महिलाओं ने साथ बैठकर कथा सुनी और एक-दूसरे के सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। मदही की डाली पांडेय ने बताया कि उन्होंने सुबह सरगी खाकर निर्जला व्रत शुरू किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व रिश्तों को मजबूत करते हैं और सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखते हैं। चांद दिखने पर महिलाओं ने छलनी में दीया रखकर पहले चंद्रमा को अर्घ्य दिया, फिर पति का चेहरा देखा। पतियों ने उन्हें पानी पिलाकर व्रत खुलवाया और उपहार दिए।

बेंगलुरु टेक प्रोफेशनल्स किडनैप मामले में नया मोड़, अपहरणकर्ता महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप; दोनों पक्ष गिरफ्तार

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल और उसके रूममेट के अपहरण का मामला उलझ गया है। अपहरण में शामिल एक महिला ने आईटी कंपनी में काम वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुधवार (28 अक्टूबर) सुबह मराठहल्ली इलाके से 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बी. महेंद्र और उनके रूममेट तरुण (23) का अपहरण हो गया। दोनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। महेंद्र के पिता बी. रमण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आधुनिक जांच तकनीकों की मदद से छह घंटे के अंदर दोनों को बचा लिया।

पुलिस ने अपहरण के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 21 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे के लिए दोनों युवकों का अपहरण करने की साजिश स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए लोगों में गालेती राज कुमार उर्फ राज (24), मर्रीपति मंजुनाथ उर्फ मंजू (23), चिनीगेपल्ली लोकनाथ (22) समेत अन्य शामिल हैं।

दुष्कर्म का अलग मामला

जांच के दौरान 21 वर्षीय महिला ने अलग शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को रात 1:30 से 4 बजे के बीच महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, तरुण ने भी इसमें मदद की और उसे कमरे में बंद रखा। महिला की शिकायत पर मराठहल्ली पुलिस ने अलग केस दर्ज कर महेंद्र और तरुण को गिरफ्तार कर लिया।