Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम आज का मौसम 16 अक्टूबर: अगले 12 घंटे में 13 राज्यों में...

आज का मौसम 16 अक्टूबर: अगले 12 घंटे में 13 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। आज का मौसम 16 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून के अंतिम पड़ाव के बीच मौसम विभाग ने एक और डराने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 16 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का भी कहर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में यात्रा से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, मछुआरों को समुद्री इलाके से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है, जबकि किसानों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है। भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है जिससे पूर्वी राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश होने की चेतावनी है। निचले वायुमंडलीय स्तरों में, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तक एक निम्न दबाव बन रहा है जिससे भारी बारिश की संभावना बन रही है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं देश के बाकी राज्यों में आज 16 अक्टूबर का मौसम कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं..

देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 16 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा चल सकती है। लोगों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली NCR
दिल्ली (16 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): राजधानी दिल्ली में आज यानी 16 अक्टूबर को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकतीहै। वहीं, दिल्ली में 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की चेतावनी है।

यूपी 
यूपी (16 अक्टूबर -बारिश-आंधी का अलर्ट): गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, नोएडा, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, अमेठी, प्रयागराज, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में आज 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार
बिहार (16 अक्टूबर- बारिश और तेज हवा की चेतावनी): भोजपुर, पटना, गोपालंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, सहरस और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, पटना में आज यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड
झारखंड (16 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, हजारीबाग, गिरिडीह और रांची में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रांची में आज 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (16 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में 16 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। वहीं, देहरादून में आज यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल (16 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मनाली में आज 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान आज 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान आज माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (16 अक्टूबर-बारिश-तूफान की संभावना): कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और अनंतनाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, श्रीनगर में आज 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल (16 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी मुर्शिदाबाद, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरनाक असर देखने को मिल सकता है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पंजाब
पंजाब (16 अक्टूबर- बारिश और आंधी की संभावना): लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, मोगा, मनसा,कपूरथला, पटियाला और पठानकोट में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (16 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में आज यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (16 अक्टूबर- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, शेयोपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और अशोकनगर में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Follow @mntnewsbharat