बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में नवरात्रि पर भक्ति का माहौल है। सुजौली, चफरिया, आनंदनगर और जंगल गुलरिहा समेत करीब एक दर्जन जगहों पर मां दुर्गा के पंडाल सजे हैं। यहां रोज आरती, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। नवरात्रि के चौथे दिन टपरा बाजार, त्रिलोकी गोढ़ी, तिरपन, जंगल गुलरिहा, चफरिया बाजार, आनंदनगर और हरिजन टोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शाम को पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे बच्चों ने मां दुर्गा की आरती व जयकारों के बीच धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। नवरात्रि के दौरान सुजौली पुलिस ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखी। थाना अध्यक्ष राम गोविंद वर्मा पुलिसकर्मियों संग निगरानी कर रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, अंजनी चतुर्वेदी, क्रांति मिश्रा, विशाल अवस्थी, जसवंत प्रजापति, आदर्श पांडे, अनिल मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, मनमोहन तिवारी, अक्षय तिवारी, सोनू तिवारी, मोहित तिवारी, मोहम्मद रफीक, साहिल, सूरज और अमित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चाइनीज मांझे पर कार्रवाई की मांग:मौतों पर आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन › एनसीसी कैडेटों ने टीबी जागरूकता रैली निकाली:फरेंदा में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' नारे के साथ लोगों को दी जानकारी › सात साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार:आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा; एएसपी बोले- कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास करेगी पुलिस › मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद:बहराइच के कतर्नियाघाट में पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















