Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों...

थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

0
4

*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में थाना तुलसीपुर परिसर में *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर सहित समस्त हल्का एवं चौकी प्रभारीगण, बीट मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त, *बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने एवं सूचनातंत्र को मजबूत करने* पर विशेष जोर दिया गया। सभी बीट मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने, स्थानीय गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सूचनाओं का समयबद्ध संकलन करने तथा प्राप्त सूचनाओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में आपराधिक सत्यापन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

और पढ़ें
› अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत राप्ती नदी स्थित सिसई घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › *माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वार गुमडी घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* › आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग किया गया

आगामी चुनाव के दृष्टिगत भी पुलिस की तैयारियों, क्षेत्रीय निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर आवश्यक सूचनाओं का संकलन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

*जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, प्रभावी बीट पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।*

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat