Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश इकौना में सपा के नए कार्यालय का उद्घाटन:मसूद आलम के कार्यक्रम में...

इकौना में सपा के नए कार्यालय का उद्घाटन:मसूद आलम के कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल, भंते जी ने फीता काटा

श्रावस्ती के इकौना बाईपास पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। 290 विधानसभा क्षेत्र से सपा के दावेदार मसूद आलम ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। भंते जी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।