Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दरहटा में बस की टक्कर से छह लोग घायल:तीन घायलों को जिला...

दरहटा में बस की टक्कर से छह लोग घायल:तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा, चालक बस लेकर फरार

चौक थाना क्षेत्र के दरहटा में सोमवार को तेज रफ्तार निजी बस ने छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सन्नी, अजित और शिवम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, धरमपुर निवासी मुंद्रिका (28), सन्नी (30) और अजित (26) महराजगंज से लौट रहे थे। वे दरहटा में स्टेट बैंक के पास पहुंचे, तभी चौक की ओर से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
इसी दौरान राजाबारी निवासी शिवम (18), अपने साले किशन (12) और वनग्राम बलुआहिया निवासी रामआशीष (19) के साथ करमैनी जा रहे थे। वे भी बस की चपेट में आकर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।