श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरेप्रसाद के मजरा अयोध्यापुरवा में नाली की सही व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होने से रास्ते में कीचड़ और जलभराव रहता है। इसी रास्ते से गांव के बड़े-बुजुर्ग और स्कूली बच्चे रोज आते-जाते हैं। लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीण केदारनाथ तिवारी ने बताया कि उनके घर से चेतराम गौतम के घर तक रास्ते की हालत बहुत खराब है। सड़क के किनारे लंबे समय से पानी जमा होने के कारण अब यह काला पड़ गया है। इससे आसपास गंदगी बनी हुई है और बीमारियों का खतरा भी है। मलिकराम तिवारी ने बताया कि बारिश न होने के बावजूद रास्ते के किनारे पानी जमा है। बारिश के दिनों में हालात और खराब होने की आशंका है। शोभित तिवारी ने बताया कि नाली की व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ती है। रमन द्विवेदी ने बताया कि रास्ते से स्कूली बच्चों का भी आना-जाना होता है। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को फिसलने और गंदे पानी से होकर गुजरने की समस्या रहती है। राहुल तिवारी ने बताया कि समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते पर लगे खड़ंजे को ऊंचा कराने के साथ दोनों ओर पक्की और सही नाली बनवाकर पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था होने से ही समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
श्रावस्ती में रिश्तेदार दवा लेने के बहाने बाइक ले गया:45 दिन...
श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के इटहिया गांव में रिश्तेदारी का भरोसा एक परिवार पर भारी पड़ गया। दवा लेने की बात...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...

















































