Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महादेवा चौराहे पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई:क्षेत्राधिकारी रुधौली और लालगंज प्रभारी निरीक्षक...

महादेवा चौराहे पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई:क्षेत्राधिकारी रुधौली और लालगंज प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ लोगों को सुरक्षा के निर्देश दिए

बस्ती के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर महादेवा चौराहे पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली और लालगंज प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ड्रिल के दौरान एम्बुलेंस भी मौजूद थी। लोगों को बताया गया कि युद्ध की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखें। हवाई हमले के दौरान घरों की लाइट, मोमबत्ती, वाहनों की लाइट और दूसरी सभी लाइटें बंद रखने को कहा गया। खिड़कियों पर काले पर्दे लगाने की सलाह भी दी गई। लोगों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर भरोसा न करने को कहा गया। उन्हें अफवाहें न फैलाने की हिदायत भी दी गई। आपात स्थिति के लिए रियासत इंटर कॉलेज, पंखों बारी और श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, महादेवा का निरीक्षण किया गया। लोगों से अधिकृत सोशल मीडिया और समाचार चैनलों से मिली जानकारी का पालन करने को कहा गया।