श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र के वीरपुर लौकिहा में 23 नवंबर को ‘पंडित दीनदयाल स्मृति काव्य महायज्ञ’ होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। इसमें देश के अलग-अलग शहरों से आठ कवि शामिल होंगे।
आयोजक और युवा समाजसेवी शुभम राष्ट्रवादी ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके पिता स्वर्गीय पं. दीन दयाल पाठक की पुण्यतिथि पर रखा गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह नारायण पाण्डेय करेंगे। प्रवक्ता रघुवर दयाल पाठक इसके संरक्षक होंगे। अनुपम पाठक ‘अनुपम’ कार्यक्रम का संचालन और संयोजन करेंगे।
कार्यक्रम में नई दिल्ली से मनोज मिश्र ‘कप्तान’ और उदय ‘दिवाकर’, बंगलुरु से प्रतिभा मिश्रा, लखीमपुर खीरी से ज्ञान प्रकाश ‘आकुल’, बहराइच से सूर्य कुमार ‘सूर्य’, बलरामपुर से श्याम शिल्प और श्रावस्ती से राजेश शुक्ला व श्रवण कुमार ‘सायक’ शामिल होंगे।
शुभम राष्ट्रवादी ने साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में आने की अपील की है।
वीरपुर लौकिहा में कल काव्य कार्यक्रम होगा:देश के अलग-अलग शहरों से आठ कवि शामिल होंगे
BREAKING
NEWS

















