श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र के नासिरगंज और आसपास के दर्जनों गांवों में एक हफ्ते से बिजली ठप है। तेज तूफान से बिजली के खंभे और लाइनें टूट गई थीं। विभाग मरम्मत कर रहा है, पर कई गांवों और बाजारों में अभी भी बिजली की दिक्कत बनी हुई है। बिजली न होने से छोटे दुकानदारों के कारोबार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। दुकानदार मोमबत्ती या अन्य साधनों से दुकानें खोल रहे हैं। विजय नाग, कमलेश, विजय गुप्ता, विशाल और अख्तर राजा जैसे दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक कम आते हैं, जिससे कमाई घट गई है। घरों में भी बिजली संकट का असर है। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए जनरेटर या दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। रात में गर्मी और मच्छरों से परेशानी बढ़ गई है। लाइनमैन करण सिंह ने बताया कि टूटी लाइनों और खंभों की मरम्मत तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में बिजली व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
श्रावस्ती में एक हफ्ते से बिजली ठप:मोमबत्ती के सहारे दुकानदारी, कारोबार पर असर; बच्चे भी परेशान
और पढ़ें
संबंधित खबरें








































