BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश कैसरगंज में पेड़ गिरने से रोडवेज बस-पिकअप में टक्कर:वन-वे यातायात के दौरान...

कैसरगंज में पेड़ गिरने से रोडवेज बस-पिकअप में टक्कर:वन-वे यातायात के दौरान हुआ हादसा, पिकअप क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

0
5


कैसरगंज थाना क्षेत्र के कोनारी बंगला के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात वन-वे हो गया। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही एक रोडवेज बस और सामने से आ रही लोडर पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन रोडवेज बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बताया गया कि सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से वाहनों का आना-जाना एक ही तरफ से हो रहा था। इसी वन-वे मार्ग पर पिकअप वाहन अचानक रोडवेज बस के सामने आ गया, जिससे दोनों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया। सड़क पर गिरे पेड़ को भी हटा दिया गया, जिससे आवागमन फिर से सामान्य हो गया। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि सड़क पर एक छोटा पेड़ गिरने के कारण यातायात वन-वे था। इसी दौरान रोडवेज बस और लोडर पिकअप में टक्कर हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और पिकअप वाहन को नुकसान पहुंचा है। दोनों पक्षों के समझौते के बाद यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here