Home उत्तर प्रदेश नारी उत्कर्ष समारोह में मातृशक्ति की भूमिका पर चर्चा:परिवार, समाज और राष्ट्र...

नारी उत्कर्ष समारोह में मातृशक्ति की भूमिका पर चर्चा:परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका पर जोर

0
0


गायत्री प्रज्ञा पीठ सिंदुरियां में रविवार को नारी उत्कर्ष समारोह हुआ। इसमें परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर बात की गई। मगरू गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सृजन और संस्कार की शक्ति माना जाता है। मां बच्चों के चरित्र, संस्कार और प्रतिभा बनाने में अहम भूमिका निभाती है। गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक सोच और संस्कारों के महत्व को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में महिलाओं की भूमिका खास है। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर हुए इस समारोह में माताओं, बेटियों, सास और बहुओं से परिवार एवं समाज को आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी करने को कहा गया। आयोजकों ने बताया कि जागरूक और सशक्त मातृशक्ति ही स्वस्थ परिवार, संस्कारवान पीढ़ी और मजबूत समाज की नींव है। इस दौरान वीरेश, दिलीप यादव, मुक्तिनाथ, कमलाकांत पाठक, प्रेमलाल गुप्ता, राजभवन, सुभाष, जंतीरा देवी, सुभावती, विंध्यवासिनी, सुमन, सलहंती, सावित्री समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here