Home उत्तर प्रदेश सिसवारा चौराहे पर घुटनों तक भरा पानी:राप्ती नदी पुल को जोड़ने वाली...

सिसवारा चौराहे पर घुटनों तक भरा पानी:राप्ती नदी पुल को जोड़ने वाली सड़क पर राहगीर परेशान, हादसे का डर

0
9


श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सिसवारा चौराहे पर घुटनों तक पानी भर गया है। इससे राहगीरों को भारी दिक्कत हो रही है। सिसवारा चौराहा से राप्ती नदी के पुल और सिसवारा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर चौराहे के पास यह स्थिति है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बाइक सवारों, पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यह तस्वीरें श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के सिसवारा चौराहे की हैं। यहां सड़क पर जमा पानी लंबे समय से लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। बारिश के बाद चौराहा तालाब जैसा दिखने लगता है। इसी रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, बाइक सवार और बच्चे आते-जाते हैं। लोगों को मजबूरी में पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, पानी जमा होने से लोगों को संक्रमण और गंदगी फैलने का भी डर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन पानी निकलने की सही व्यवस्था न होने से हर बारिश में यही समस्या खड़ी हो जाती है। स्थानीय निवासी बृजेश, उमेश शर्मा, आंसू शर्मा और अमन ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द पक्का समाधान किया जाए। उन्होंने पानी निकलने की उचित व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और ग्रामीणों को जलभराव से कब राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here