BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में डायरिया से 5 साल की बच्ची की मौत:परिजनों ने एंबुलेंस...

श्रावस्ती में डायरिया से 5 साल की बच्ची की मौत:परिजनों ने एंबुलेंस नहीं मिलने का लगाया आरोप

0
0


श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित 5 साल की बच्ची शाहजहां की मौत हो गई। गणेशपुर गांव निवासी ननकुन्ने की बेटी शाहजहां को तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे भिनगा स्थित संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद उन्होंने एंबुलेंस के लिए प्रयास किया, लेकिन फोन नंबर नहीं मिल सका। एंबुलेंस नहीं मिलने से बच्ची को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे वापस घर ले गए। अगली सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत बताया परिजनों के मुताबिक, अगली सुबह शाहजहां की हालत और खराब हो गई। इसके बाद वे उसे दोबारा मल्हीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सोनकर ने बताया कि 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया जा रहा था, लेकिन नंबर नहीं लग सका। इस कारण एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। घटना के बाद बच्ची के परिवार में मातम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here