BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप:बहराइच में मटेरा बाजार...

दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप:बहराइच में मटेरा बाजार के रेलवे अंडरपास के पास पुलिस ने पकड़ा; कई मुकदमे पहले से दर्ज

0
7


बहराइच में मटेरा पुलिस ने दुकानदार से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रविवार, 6 सितंबर को मटेरा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दुकान चलाने के नाम पर उसे डराया-धमकाया गया और मोहरबा क्षेत्र में बुलाकर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। 5 सितंबर को थाने में दी गई तहरीर पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 5 सितंबर 2026 को मटेरा थाने में तहरीर दी थी। इसमें अमवा मौलवी निवासी मोहम्मद उमर (45) पर 2 सितंबर को दुकान चलाने के नाम पर धमकाने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसे मोहरबा क्षेत्र में बुलाकर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस तहरीर के आधार पर मटेरा थाने में मोहम्मद उमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 308(5) और 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार टीम ने रविवार को मटेरा बाजार के रेलवे अंडरपास के पास से मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया- पहले से दर्ज हैं कई केस पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ मटेरा, नवाबगंज और नानपारा थानों में अलग-अलग धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड भी सामने रखा है। मटेरा थाने में तीन मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उमर के खिलाफ मटेरा थाने में मु0अ0सं0 142/2026 में धारा 308(5)/351(3) बीएनएस, मु0अ0सं0 314/2023 में धारा 186/323/504/506 आईपीसी और मु0अ0सं0 178/2025 में धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। नानपारा-नवाबगंज में भी मामले नवाबगंज थाने में मु0अ0सं0 26/2025 में धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस और मु0अ0सं0 1689/2015 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज बताए गए हैं। नानपारा थाने में मु0अ0सं0 15/2012 में धारा 3(1) यूपी गुंडा एक्ट और मु0अ0सं0 6721/2011 में धारा 147/148/307/323/504/336 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को बहराइच कोर्ट में पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here