BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा पहुंचे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:जिलाध्यक्ष के साथ...

फरेंदा पहुंचे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:जिलाध्यक्ष के साथ जिला कमेटी की बैठक; बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर

0
2


महराजगंज के फरेंदा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव भी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। स्वागत के बाद पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने जिला कमेटी के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, जनसमस्याओं और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दे उठाने की अपील बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनता से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। इस दौरान जिला कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया और पार्टी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने भी पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here