BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन:छह विद्यालयों के 102 छात्र-छात्राओं...

बहराइच में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन:छह विद्यालयों के 102 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में लिया भाग

0
0


बहराइच के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी में रविवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शाम 4 बजे तक चली प्रतियोगिता में संकुल के छह विद्यालयों के 102 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार मिश्र ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह मुख्य अतिथि इंदिरा स्टेडियम के राजेश पासवान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रांतीय पर्यवेक्षक जगतराम मिश्र भी मौजूद रहे। शैलेन्द्र सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। विद्यालय के अध्यक्ष राम नारायण पांडेय ने खिलाड़ियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी पहचान उसका अनुशासन है। अनुशासित रहकर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
रिले से लेकर भाला और चक्का फेंक तक हुई प्रतियोगिताएं विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। अतिथियों का तिलक और बैज लगाकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। संकुल खेल प्रमुख केशवेंद्र मिश्र और नीरज कुमार शुक्ल ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रिले रेस, 100, 200, 300 और 400 मीटर दौड़ के अलावा 1500 मीटर दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। शैलवी ने 400 मीटर में हासिल किया पहला स्थान 400 मीटर दौड़ में शैलवी ने पहला और सलोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में रोहित प्रथम, अंकित द्वितीय और उदित नारायण तृतीय रहे। लंबी कूद में अनूप विमल ने पहला, अंश प्रेमी ने दूसरा और आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में निकिता प्रथम और श्रुति द्वितीय रहीं।
मेडल और प्रमाणपत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत हुई। शिक्षकों और कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक जितेंद्र बाजपेई, ऋषि शंकर शर्मा, पवन सिंह, कौशल त्रिपाठी और संगीता सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों से आए कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला प्रचारक अजय, भूपेंद्र, ओम पाल सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, बल मुकुंद तिवारी, हरिओम वर्मा और ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा आलोक श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्र, शिवशरण पांडेय, संजीव यादव, गौतम यादव, अभिषेक सिंघानिया, अजय गांधी, अरविंद, प्रीति सिंह, लक्ष्मी पाण्डेय, राम चरन शुक्ल, बृज किशोर और सभा बहादुर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दायित्व निभाकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here