BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में महादेवा चौराहे पर बाजार से बढ़ता जाम:ठेले से होता है...

बस्ती में महादेवा चौराहे पर बाजार से बढ़ता जाम:ठेले से होता है अतिक्रमण, रविवार और गुरुवार को हालात ज्यादा खराब

0
3

लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। रविवार और गुरुवार को लगने वाले बाजार के दौरान चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाती है। सब्जी और फल बेचने वालों के ठेले सड़क किनारे रहने की बजाय सड़क तक फैल जाते हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए जगह नहीं बचती। बाजार के दौरान कई बार सड़क का करीब आधा हिस्सा ठेलों और अस्थायी दुकानों से घिर जाता है। ऐसे में दोनों तरफ से आने वाली गाड़ियां फंस जाती हैं और कुछ ही देर में चौराहे पर लंबा जाम लग जाता है। राहगीरों और गाड़ी चलाने वालों को थोड़ी दूरी तय करने में भी बहुत समय लगता है। राहगीर कल्लू , मुन्ना, संदीप, बालकेश, पल्लू समेत कई लोगों का कहना है कि बाजार के लिए एक तय और व्यवस्थित जगह होनी चाहिए। उनका कहना है कि इससे दुकानदारों और व्यापारियों के कारोबार पर भी असर नहीं पड़ेगा और सड़क पर ट्रैफिक भी ठीक से चलता रहेगा। रविवार और गुरुवार को महादेवा चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए, ताकि जाम की स्थिति को समय रहते कंट्रोल किया जा सके। प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर जल्द ध्यान देना चाहिए और बाजार के दिनों में जाम से निजात दिलाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here