BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच के युवक की मुंबई में संदिग्ध मौत:गांव पहुंचा शव तो परिजनों...

बहराइच के युवक की मुंबई में संदिग्ध मौत:गांव पहुंचा शव तो परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक

0
0


बहराइच जिले के एक 40 साल के मजदूर की मुंबई में काम करने गए संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का शव शनिवार शाम को नवाबगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान जलालपुर गांव के रहने वाले अर्जुन (40) पुत्र अमेरिका के तौर पर हुई है। वह लंबे समय से मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। परिजनों ने बताया कि अर्जुन नशे का आदी था। आशंका है कि नशे की हालत में किसी अनजान वाहन से टक्कर होने या किसी और हादसे में उसकी जान गई है। हालांकि, मौत की सही वजहों की अभी तक कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अर्जुन का शव उसके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान परिवार के लोगों के रोने-धोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। अर्जुन अपने पीछे रोते-बिलखते परिवार को छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here