BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पड़ोसियों के विवाद में गाली-गलौज और धमकी का आरोप:महराजगंज में ईंट-पत्थर लहराते...

पड़ोसियों के विवाद में गाली-गलौज और धमकी का आरोप:महराजगंज में ईंट-पत्थर लहराते हुए 4 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

0
0

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बिसोखोर गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप कुमार शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदीप कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार, 5 सितंबर की शाम करीब 7 बजे पड़ोसी गणेश, अभिमन्यु, सुरेश और सुशीला उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे दिखाने का आरोप पीड़ित के अनुसार, चारों लोग ईंट, पत्थर और लाठी-डंडे लेकर उन्हें धमकी दे रहे थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। संदीप का आरोप है कि पड़ोसी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। मामले में कोठीभार पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here