BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश देवमी स्कूल में नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता:बच्चों को दिलाई गई शपथ,...

देवमी स्कूल में नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता:बच्चों को दिलाई गई शपथ, समाज को नशा मुक्त बनाने का दिया संदेश

0
0

विकासखंड बनकटा के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 7 सितंबर 2026 को नशा मुक्ति पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती अनूप कुमार तिवारी के निर्देश और खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद लोगों को नशे के खतरनाक असर के प्रति जागरूक करना और समाज को नशा मुक्त बनाना था। इस मौके पर सभी बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही, बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। शपथ में कहा गया, “मैं खुद नशे का सेवन नहीं करूंगा। मैं अपने परिवार, दोस्तों और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं मानता हूं कि नशा हमारे स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए नुकसानदेह है। मैं नशा मुक्ति और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग दूंगा। मैं हर व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करने के लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करूंगा।” स्कूल के प्रधानाध्यापक और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि नशीले खाद्य पदार्थों, दवाओं और ड्रग्स के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, बच्चों को शपथ और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, अनुपम, बिना चौधरी, बालेंद्र, सुनीता, सुनीता चौधरी, मीरा, मालती, अमरावती और सुमित्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here