लालगंज थाना क्षेत्र के सायला गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रम प्रयाग के रूप में हुई है, जो लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा लालगंज रोड के रहने वाले थे। वे महादेव चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। बुधवार को वे स्कूटी से महादेव चौराहे से सोहिल की तरफ गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। सायला गांव के पास पहुंचते ही एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रम प्रयाग की मौके पर ही जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है।
घोलिया उपकेंद्र के जेई का ट्रांसफर:बलरामपुर जाने पर सहकर्मियों ने दी...
श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक क्षेत्र में स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र घोलिया में तैनात अवर अभियंता मधुसूदन कुमार का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें अब...





































