BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में ई-रिक्शा का चार्जर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बैटरी भी...

फरेंदा में ई-रिक्शा का चार्जर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बैटरी भी चुराने की कोशिश की थी

0
7

महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंथ गांव में दरवाजे पर खड़े एक ई-रिक्शा का चार्जर चोरी हो गया है। चोरी की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने फरेंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि रात में एक बलेनो कार से तीन अज्ञात लोग उसके दरवाजे के पास पहुंचे। बदमाशों ने ई-रिक्शा में लगी बैटरी खोलने की कोशिश की। इस दौरान कुछ शोर सुनकर घर के लोग जाग गए। उनके बाहर निकलने पर आरोपी बैटरी छोड़कर ई-रिक्शा का चार्जर लेकर बलेनो कार से तेजी से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि घरवालों के जाग जाने के कारण वे बैटरी नहीं ले जा सके। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने फरेंदा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए चार्जर को बरामद करने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में लगी है।