MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश खुर्जा: मामूली कहासुनी में छात्र से दुकान में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल

खुर्जा: मामूली कहासुनी में छात्र से दुकान में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल

0
1

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कालिंदी कुंज कॉलोनी के पास मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने इंटर के छात्र के साथ दुकान में घुसकर बेरहमी से मारपीट कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कालिंदी कुंज कॉलोनी के पास मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने इंटर के छात्र के साथ दुकान में घुसकर बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित छात्र की पहचान उस्मापुर निवासी ध्रुव शर्मा के रूप में हुई है, जिसे हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। वायरल वीडियो में कई युवक दुकान के अंदर छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24