महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर ‘संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर ‘संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
बैठक में थाना प्रभारियों ने मातहतों को उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन करने और ड्यूटी के दौरान उच्चस्तरीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों की समस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं व सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखने का मंच प्रदान करना रहा। इस पहल से पुलिसकर्मियों के मनोबल में वृद्धि देखने को मिली।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026










































