BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ककोड़: टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर...

ककोड़: टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

0
2

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास रविवार शाम अनियंत्रित टैंपो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 


बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास रविवार शाम अनियंत्रित टैंपो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान फतेहपुर मकरंदपुर निवासी रविंद्र भाटी (50) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविंद्र भाटी अपनी पत्नी रजनी और भाभी ज्ञानवती के साथ बाइक से ककोड़ अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार टैंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंपो चालक घायलों को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में टैंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

ग्रामीणों की मदद से तीनों को वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविंद्र भाटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक विपिन कुमार (निवासी भौंरा) को हिरासत में लेकर टैंपो को कब्जे में ले लिया है।

 

Voice Of News 24