MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश आरोग्य मेले में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण:महराजगंज के चौक बाजार में...

आरोग्य मेले में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण:महराजगंज के चौक बाजार में लगा कैंप, 19 की हुई पैथोलॉजिकल जांच

0
0

महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इसमें आसपास के गांवों से आए 36 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से 19 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच हुई। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को जरूरी दवाएं दीं। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें सलाह दी। शिविर में मलेरिया, टाइफाइड और शुगर जैसी सामान्य व मौसमी बीमारियों की जांच की गई। शाम चार बजे तक कुल 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और 19 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच हो चुकी थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को संतुलित और पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी। उन्होंने घर और आसपास साफ-सफाई रखने पर भी जोर दिया। लोगों को यह भी जागरूक किया गया कि मौसमी बीमारियों के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं। डॉ. श्रद्धा गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का मकसद ग्रामीण इलाकों के लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। इस शिविर से लोगों को जांच, इलाज, निशुल्क दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल रही हैं। शिविर में डॉ. श्रद्धा गौतम, वेदव्यास पाण्डेय (वार्ड ब्वॉय), अवनीश पटेल (वार्ड, मिठौरा सीएचसी), स्टाफ नर्स ममता और फारूक अंसारी (एलटी) ने मरीजों की जांच और इलाज में मदद की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।