हर्रैया (बस्ती)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती के मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन इसके लिए हर हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि संगठन हमेशा पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और यह काम आगे भी जारी रहेगा। डॉ. त्रिपाठी रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में तहसील इकाई हर्रैया की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो हमेशा सच दिखाते हैं। हमारा कर्तव्य है कि समाज को सच्ची बातें बताएं और कभी भी गलत खबरें न परोसें। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को किसी भी व्यक्ति की निजता का ध्यान रखना चाहिए। जनहित से जुड़ी समस्याओं को उठाने से क्षेत्र में सम्मान बढ़ता है और आम लोगों को न्याय भी मिलता है। बैठक को तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह बिसेन, मंडलीय पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, तहसील संरक्षक एसएन द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार राम प्रगट सिंह, सत्यदेव शुक्ला और मनोज सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कुछ सदस्यों को सम्मानित भी किया। संगठन के सदस्य अनिल त्रिपाठी को जरूरतमंदों को मुफ्त मेडिकल सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, दिलीप पाण्डेय को गरीब लड़कियों की शादी कराने, अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करने और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर सम्मान दिया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र शुक्ल, अशोक कुमार पांडेय, रूबल कमलापुरी, आदित्य सिंह, विवेक पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नवीन तिवारी, बृज किशोर यादव, राजेंद्र कुमार कमल, विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद इदरीश सिद्दीकी, बृजेंद्र नारायण पाण्डेय, महेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अरुण मिश्रा, आदित्य सिंह, दिनेश पटेल, सवितानंद, उमेश चंद्र मिश्र, प्रेम सागर पाठक, केडी मिश्रा, सत्यनारायण पांडेय, विकास कुमार कमल, राम जनक यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार मिश्र और दिनेश चंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं:हर्रैया में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन...
छठ से पहले बड़गो घाट की बदहाली पर सवाल:न साफ-सफाई हुई,...
महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़गो में छठ पर्व से पहले घाट की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का...








































