नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक और धमकी भरा स्टेटस पोस्ट करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी मिश्राइन निवासी सचिन दूबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देऊआपार निवासी अष्टभुजा शर्मा ने फेसबुक पर आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी वाली स्टोरी पोस्ट की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उस पोस्ट में गलत शब्दों के साथ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। सचिन दूबे ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिया है। शिकायत के आधार पर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्ट की सच्चाई, उसके फैलाव और मामले से जुड़े दूसरे तथ्यों की भी जांच कर रही है। थाना इंचार्ज रामप्रसाद यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में शिकायत मिली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गोपिया में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन:युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सोंगवा...
बहराइच के मिहींपुरवा स्थित गोपिया गांव में आज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।...








































