BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हरितालिका तीज से पहले घुघली के बाजारों में उमड़ी भीड़:खरीदारी को लेकर...

हरितालिका तीज से पहले घुघली के बाजारों में उमड़ी भीड़:खरीदारी को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह, दुकानों पर लगी लाइन

0
2

घुघली में हरितालिका तीज पर्व से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार को सुबह से ही महिलाएं और युवतियां पर्व की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचती रहीं। इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कपड़ों, साड़ी, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। इसके साथ ही पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी तेज हो गई है। तीज के लिए महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी, चूड़ियां और श्रृंगार का सामान खरीदती नजर आईं। कई दुकानों पर महिलाओं को खरीदारी के लिए अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। दुकानदारों के अनुसार, पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजार में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है।