बहराइच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बाबागंज के पूर्व चौकी प्रभारी शिवेश शुक्ला के स्थानांतरण पर स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर बाबागंज पुलिस चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।



समारोह में उपस्थित लोगों ने स्थानांतरित चौकी प्रभारी शिवेश शुक्ला को फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। लोगों ने कहा कि श्री शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया।
विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने श्री शुक्ला को उनके अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और नम आंखों से विदाई दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई तैनाती में सफलता की कामना की।
रिपोर्ट: संतोष मिश्रा
यूपी हेड, उत्तर प्रदेश
MNT News Bharat































