BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बलहा के 3 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित:बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच और खंड शिक्षा...

बलहा के 3 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित:बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच और खंड शिक्षा अधिकारी बलहा ने किया सम्मान

0
0


शिक्षक दिवस के मौके पर बलहा के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद मुख्यालय पर परिषदीय विद्यालयों में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। विकास भवन बहराइच के सभागार में बलहा ब्लॉक के तीन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। बलहा ब्लॉक के एआरपी अमित पाण्डेय ने बताया कि अमित बडोला, शिक्षिका हूर बानो और अनुराधा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह और जिला विद्यालय शिक्षा निरीक्षक ने सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में अमित बडोला संविलियन विद्यालय बलहा में, हूर बानो प्राथमिक विद्यालय बागपुरवा में और अनुराधा प्राथमिक विद्यालय भज्जापुरवा में कार्यरत हैं। इसी कड़ी में, खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने विकास खंड स्तर पर कई अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया। इनमें उमाशंकर शुक्ला, रुचि चौधरी, अजीत सिंह, श्वेता सिंह, सारिका, जीनत बेगम, नुरुल हक अंसारी शामिल हैं, जिन्हें बीआरसी पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में परिषद के शिक्षक सूर्य प्रकाश उपाध्याय और अमित पाण्डेय (एआरपी), शुभम कुमार और धर्मेंद्र कुमार (केआरपी), अरुण कुमार, अनुज कुमार, शांति पाल, दिनेश कुमार (सभी सहायक अध्यापक) और शत्रुहन प्रसाद (प्रधानाध्यापक) को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विकास खंड सहित अन्य सभी ब्लॉकों के सम्मानित शिक्षक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here