BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गेरमा गांव में सफाई व्यवस्था ठप, नालियों में कचरे का:सिसवा ब्लॉक के...

गेरमा गांव में सफाई व्यवस्था ठप, नालियों में कचरे का:सिसवा ब्लॉक के ग्रामीण परेशान, प्रधान बोले- भारी स्लैब और सहयोग न मिलना वजह

0
2

महाराजगंज जिले के सिसवा ब्लॉक की ग्रामसभा गेरमा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। यहां नालियों में कूड़ा जमा है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। मोहल्ले में सादिक के घर से लेकर फरियाद के घर होते हुए इंजीनियर अशफाक के घर तक मुख्य नाली और सड़क पर कूड़ा फैला है। नालियां टूटी होने और सफाई न होने से तेज बदबू आ रही है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से नाली बनी है, तब से आज तक उसकी एक बार भी सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, इस मामले पर ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि इस मोहल्ले की नालियों पर भारी स्लैब लगे हैं। इन्हें 1-2 सफाई कर्मचारी अकेले नहीं हटा पाते। उनका यह भी कहना है कि सफाई के दौरान मोहल्ले के लोग सफाई कर्मचारियों की मदद नहीं करते, इस वजह से सफाई में परेशानी आती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई और कूड़ा हटाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here