BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोर्ट के आदेश पर 30 साल बाद हटा अवैध कब्जा:बहादुरी बाजार में...

कोर्ट के आदेश पर 30 साल बाद हटा अवैध कब्जा:बहादुरी बाजार में प्रशासन ने सुरक्षा के साथ की कार्रवाई, पैतृक आवास के सामने की जमीन कब्जामुक्त

0
0

बहादुरी बाजार में अलसहारा हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अब्दुल्ला खान के पैतृक आवास के सामने की जमीन को 30 साल बाद कब्जामुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि मंझरिया गांव के एक व्यक्ति पर इस जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप था। यह मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद ही प्रशासन ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के समय मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती के बीच जमीन खाली कराने की प्रक्रिया पूरी हुई। करीब तीन दशक बाद जमीन कब्जामुक्त होने से यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमीन और अन्य प्रशासनिक टीम के साथ मौके से कब्जा हटाया गया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनी हुई है।