MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में तेंदुए की दहशत फैली:पंजों के निशान फिशिंग कैट के निकले,...

बहराइच में तेंदुए की दहशत फैली:पंजों के निशान फिशिंग कैट के निकले, गांव में वनकर्मी तैनात

0
8


बहराइच के जरवल रोड स्थित ग्राम पंचायत करनईडीह के कोरियन पुरवा में मंगलवार सुबह ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यहां खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्रीय वन अधिकारी कैसरगंज रेंज ओंकारनाथ यादव के निर्देश पर वनकर्मियों ने खेत में मिले पंजों के निशानों की जांच की। वन विभाग के अनुसार, ये निशान फिशिंग कैट (मछली बिल्ली) के थे। अधिकारियों ने बताया कि फिशिंग कैट के निशान तेंदुए से मिलते-जुलते हो सकते हैं। हाल ही में आई बाढ़ के कारण फिशिंग कैट के आबादी वाले इलाकों के पास पहुंचने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने यह भी बताया कि तेंदुए की मौजूदगी की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सावधानी के तौर पर गांव के आसपास वनकर्मियों को तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की अपील की है। करनईडीह, हरचंदा समेत आसपास के गांवों में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है।