मल्हीपुर विकासखंड जमुनहा क्षेत्र के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर की स्वास्थ्य टीम ने ग्राम पंचायत सर्रा गांव में महिलाओं के स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर एक खास अभियान चलाया। इस दौरान एएनएम दिव्या मिश्रा और आशा बहू माला देवी गांव में पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं का टीकाकरण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी दी। एएनएम दिव्या मिश्रा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। टीकाकरण से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे खुद भी टीकाकरण कराएं और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए जागरूक करें। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के साथ-साथ साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया। अभियान के दौरान महिलाओं में टीकाकरण को लेकर जागरूकता दिखी। स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि समय पर टीकाकरण कराएं, स्वस्थ रहें और परिवार को सुरक्षित रखें।
मल्हीपुर में महिलाओं के टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान:स्वास्थ्य टीम ने सर्रा गांव में पहुंचकर दी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी