
नेपाल सीमा से सटे जनजाति गांव फकीरपुरी में पिछले तीन दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इसके चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ गांव कतर्नियाघाट के घने जंगल से सटा होने के कारण ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गांव में देहात संस्था की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सरवन कुमार, दिलीप चौधरी, अमरेश, मदन और विजय जैसे ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के सामने हाथ उठाकर बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई शुरू करने की मांग की। देहात संस्था की कार्यकर्ता शमा कौसर ने बताया कि तीन दिनों से बिजली बंद है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई को पत्र लिखकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई बहाल करने की मांग की गई है। जेई मोबीन ने जानकारी दी कि 25 KVA का इंडेंट वर्कशॉप को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर तक दूसरा ट्रांसफार्मर गांव पहुंच जाएगा, जिसे तुरंत बदलकर गांव में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
चौक बाजार सीएचसी में 350 मरीजों की जांच और इलाज:65 मरीजों...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौक बाजार में बुधवार को आयोजित नियमित ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 350...


































