BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP: काशी से पोषण अभियान का शंखनाद, CM योगी ने राधा-कृष्ण बने...

UP: काशी से पोषण अभियान का शंखनाद, CM योगी ने राधा-कृष्ण बने बच्चों को खिलाई खीर

0
0

UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ हुआ। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया और उन्हें खीर खिलाई। उन्होंने बच्चों को खिलौने भी भेंट किए। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और उनके कार्यों की जानकारी ली। स्वयं सहायता समूहों से जुड़े उत्पादों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपोषित उत्तर प्रदेश का संकल्प राष्ट्रीय पोषण माह के माध्यम से और मजबूत होगा। अभियान गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोर-किशोरियों और उनके परिवारों के बेहतर पोषण व स्वस्थ देखभाल को समर्पित है।

Also Read; ‘कृष्ण-राम में आस्था हमारी ताकत, बाबर-औरंगजेब के जहर…’, मथुरा में CM योगी का विरोधियों पर निशाना

मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा की नगरी काशी से अभियान की शुरुआत हो रही है, इसलिए इसका सफल होना तय है। उन्होंने कहा कि जहां कोई गरीब न हो, भूखा न हो और सभी स्वस्थ हों, वही रामराज्य की अवधारणा है।

सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो होती थीं, लेकिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरों के पोषण को लेकर इस तरह के अभियान नहीं चलाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और पोषण अभियान भी इसी विजन का हिस्सा है।

Also Read: ‘हमे जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए…’, बिजनौर में गरजे CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर और अव्यवस्थित थे। आज इन केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। बच्चों के बैठने, खेलने, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था के साथ गर्म भोजन और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर व्यवस्था को तकनीक से भी जोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षों में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को नया स्वरूप दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाकार 12 हजार किया गया है जो पहले मात्र 3 हजार था।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)