BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP Home Guard PET 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा...

UP Home Guard PET 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, अब 14 सितंबर से होगी; एडमिट कार्ड 10 सितंबर को

UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने मानसून को देखते हुए पीईटी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे बदलकर 14 सितंबर 2026 से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बोर्ड ने दी खबर

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मानसून को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की कार्यवाही की संशोधित तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा प्रदेश की विभिन्न पीएसी वाहिनियों और रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित की जाएगी।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को लेकर भी अहम जानकारी दी है। पहले संशोधित प्रवेश पत्र 7 सितंबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे, लेकिन अब इन्हें 10 सितंबर 2026 को अपलोड किया जाएगा।

अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से जांच लें।

कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित तारीखों के लिए जारी किए गए पुराने प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। यानी जिन अभ्यर्थियों के पास पहले निर्धारित तारीख के लिए एडमिट कार्ड है, उन्हें संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी होगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र में निर्धारित तारीख और समय के अनुसार उपस्थित होना होगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी बदलाव या अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूचना को जरूर देखें। अभ्यर्थी अपना संशोधित PET एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।